फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Narcotic pills found in businessman's pocket; viscera preserved

Jhansi: कारोबारी के जेब से मिलीं नशीली गोलियां, सुरक्षित रखा गया विसरा, ओरछा में सातार नदी से बरामद हुआ था शव

Tue, 29 Sep 2026 09:46 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 29 Sep 2026 09:46 AM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि गोलियां निगलने के बाद नीरज ने नदी में छलांग लगाई होगी। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। 

विज्ञापन
Jhansi: Narcotic pills found in businessman's pocket; viscera preserved
नीरज साहू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगंज निवासी किराना कारोबारी नीरज साहू (45) के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें जहर के भी अंश मिलने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखवा लिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन उनके सुसाइड की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार शाम नीरज का शव ओरछा की सतार नदी में मिला था। पुलिस को जांच के दौरान उनके पास से नशीली गोलियां भी मिली थीं। आशंका जताई जा रही है कि गोलियां निगलने के बाद नीरज ने नदी में छलांग लगाई होगी। परिजनों के मुताबिक नीरज रविवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी लेकर घर से निकले थे। मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नीरज ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed