{"_id":"68ab41af2b834a0f3f047807","slug":"jhansi-mp-listened-to-problems-by-organizing-public-meeting-farmer-leader-raised-these-issues-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सांसद ने जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, किसान नेता ने उठाये यह मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सांसद ने जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, किसान नेता ने उठाये यह मुद्दे
Sun, 24 Aug 2025 10:15 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:15 PM IST
सार
सांसद अनुराग शर्मा ने टहरौली में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
सांसद से बात करते किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टहरौली में सांसद अनुराग शर्मा ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। विद्युत विभाग की शिकायतें को लेकर विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि लोगों के विद्युत बिल आपूर्ति से कहीं अधिक आ रहे हैं इनका तत्काल समाधान किया जाए। इस दौरान करीब 150 प्रार्थना पत्र आये।
विज्ञापन
बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पप्पू पुरैनिया ने जनपद के किसानों की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों की खरीब की फसल नष्ट हो गई है उनको सहायता राशि मिलना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड माफ होना चाहिए, किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलना चाहिए, परीक्षा से टहरौली क्षेत्र में लिफ्ट कैनाल द्वारा सिंचाई की व्यवस्था की जाए, बैंकों में किसानों से किसान क्रेडिट के नाम पर हो रही अवैध वसूली बन्द की जाए, और किसानों को डीएपी, यूरीया जल्द उपलब्ध कराया जाए, किसी भी किसान को खाद की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन