फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Money for 73 bags of lentils was embezzled by forging signatures of officials.

झांसी: अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर कर हड़प लिया 73 बोरी मसूर का पैसा, सीपरी बाजार थाने में मामला दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 09:23 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 01 Nov 2025 09:23 AM IST
सार

छानबीन में मालूम चला कि जिस 6-आर प्रपत्र पर परशुराम की मसूर की खरीद की गई थी, उसमें कई अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए थे। यह फर्जी 6-आर प्रपत्र रिंकू ने खुद उसके घर जाकर थमाई थी। इसका खुलासा होने के बाद से रिंकू फरार है। 

विज्ञापन
Jhansi: Money for 73 bags of lentils was embezzled by forging signatures of officials.
थाना सीपरी बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी क्रय केंद्र पर उल्दन के दरवटयांऊ गांव निवासी परशुराम ने 73 बोरी मसूर बेची थी। इसका पैसा अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर करके जालसाज ने हड़प लिया। पीड़ित किसान ने जालसाज के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उल्दन निवासी परशुराम ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को वह भोजला मंडी में खुले सरकारी क्रय केंद्र में 73 बोरी मसूर बेचने पहुंचा था। इसका मूल्य 244550 रुपये था। मसूर बेचने के बाद उसने क्रय केंद्र में अपना खाता नंबर दर्ज करा दिया। चौबीस घंटे के अंदर पैसा खाते में भेजने की बात कही गई थी। दो दिन बाद भी जब पैसा नहीं आया तो वह क्रय केंद्र पहुंचा। मसूर उसने उल्दन निवासी दीपचंद उर्फ रिंकू के माध्यम से बेची थी। जब उसने दीपचंद्र से पैसा दिलाने को कहा तब वह बहाने बनाने लगा। इसके बाद वह शिकायत लेकर मंडी अधिकारियों के पास पहुंचा। उन्होंने जब 6-आर प्रपत्र की जांच की, तब वह फर्जी निकला।
विज्ञापन


छानबीन में मालूम चला कि जिस 6-आर प्रपत्र पर परशुराम की मसूर की खरीद की गई थी, उसमें कई अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए थे। यह फर्जी 6-आर प्रपत्र रिंकू ने खुद उसके घर जाकर थमाई थी। इसका खुलासा होने के बाद से रिंकू फरार है। सीओ लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed