{"_id":"69ca0be4cfdcc8de590d7489","slug":"jhansi-mobile-hacked-after-receiving-whatsapp-call-rs-99-500-withdrawn-from-woman-s-account-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: व्हाट्सएप कॉल रिसीव करते ही मोबाइल हुआ हैक, महिला के खाते से उड़े 99,500 रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: व्हाट्सएप कॉल रिसीव करते ही मोबाइल हुआ हैक, महिला के खाते से उड़े 99,500 रुपये, केस दर्ज
Mon, 30 Mar 2026 11:06 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:06 AM IST
सार
साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर पीड़ित महिला के खाते से रुपये निकालकर दूसरे बैंक खातों में स्थानांतरित कर लिए। पुलिस ने साइबर ठग के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनजान व्हाट्सएप कॉल रिसीव करते ही महिला को 99,500 रुपये की चपत लग गई। आरोप है कि साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर उसके खाते से रुपये निकालकर दूसरे बैंक खातों में स्थानांतरित कर लिए। पुलिस ने साइबर ठग के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर सीपी पैलेस निवासी सविता श्रीवास्तव ने पुलिस से शिकायत की कि 17 दिसंबर 2025 की शाम आठ बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। उसने जैसे ही कॉल रिसीव किया तो उसका मोबाइल साइबर ठग ने हैक कर लिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 99,500 रुपये कटने का मैसेज आया। उसने तत्काल इसकी शिकायत साइबर सेल पुलिस से की। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि उसका रुपया दूसरे बैंक खातों में गया है, जिसे साइबर पुलिस ने होल्ड कर दिया।