{"_id":"694d70973d772e46b80106c3","slug":"jhansi-mlc-raised-the-issue-of-rs-250-crore-scam-in-the-name-of-laying-underground-power-lines-2025-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एमएलसी ने सदन में उठाया विद्युत लाइन बिछाने के नाम पर ढाई सौ करोड़ के घोटाले का मामला, यह भी कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एमएलसी ने सदन में उठाया विद्युत लाइन बिछाने के नाम पर ढाई सौ करोड़ के घोटाले का मामला, यह भी कहा
Thu, 25 Dec 2025 10:52 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:52 PM IST
सार
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने महानगर में अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने के नाम पर 249 करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला सदन में उठाया है। वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभापति मानवेंद्र सिंह ने सरकार से कार्रवाई कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सदन में बोलते रामतीर्थ सिंघल
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
महानगर की बिजली आपूर्ति को बेहतर और निर्बाध बनाने के लिए वर्ष 2014 में विद्युत विभाग द्वारा शुरू की गई 249 करोड़ रुपये की स्काडा योजना में भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विधान परिषद में ये बातें एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने उठाई।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले की जांच को लेकर एमएलसी का पत्र
- फोटो : फेसबुक
एमएलसी ने कहा कि इस योजना में महानगर में कई किलोमीटर भूमिगत लाइन बिछाने का कार्य किया गया था और 2017 में यह योजना पूरी हो गई थी। मगर महानगर के ज्यादातर मोहल्लों में यह व्यवस्था ध्वस्त हो गई। आज शहर में कहीं भी यह लाइन चालू नहीं है। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था बेहतर होने की बजाय बदतर हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया है। एमएलसी बोले कि इतनी बड़ी परियोजना में क्या हुआ, यह कैसे खराब हुई इसका जवाब विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भी नहीं है।
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि इस मामले में सभापति मानवेंद्र सिंह ने सरकार से कार्रवाई कर जवाब मांगा है।
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि इस मामले में सभापति मानवेंद्र सिंह ने सरकार से कार्रवाई कर जवाब मांगा है।