{"_id":"6a62d810d0d8cca00909ccc6","slug":"jhansi-minister-displeased-upon-seeing-tilted-electricity-poles-on-the-highway-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हाईवे पर बिजली के तिरछे खंभे देख मंत्री खफा, विद्युत विभाग के अफसरों को दिए ठीक कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हाईवे पर बिजली के तिरछे खंभे देख मंत्री खफा, विद्युत विभाग के अफसरों को दिए ठीक कराने के निर्देश
Fri, 24 Jul 2026 08:42 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:42 AM IST
सार
मंत्री एके शर्मा नगर निगम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निगम की बिना अनुमति के कोई विभाग सड़क न खोदे।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर विकास और ऊर्जा विभाग के मंत्री एके शर्मा बृहस्पतिवार को झांसी आगमन के दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर तिरछे खंभे देखकर खफा नजर आए। उन्होंने विद्युत विभाग के अफसरों को इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, नगर निगम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निगम की बिना अनुमति के कोई विभाग सड़क न खोदे।
सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में मेयर बिहारी लाल आर्य ने बिना अनुमति सीयूजीएल, जल निगम और जल संस्थान द्वारा नगर निगम की सड़क खोदने का मुद्दा उठाया। मेयर ने डिवाइडर पर विद्युत पोल लगाकर डाली जा रही लाइन को अंडरग्राउंड डलवाने की मांग की। वहीं, नगर निगम की समीक्षा के दौरान मंत्री को नगर आयुक्त आकांक्षा राणा समेत अन्य अधिकारियों ने अब तक कराए गए कामों की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि जिस भी मद में बजट की जरूरत हो, प्रस्ताव बनाकर भेजें। तत्काल बजट जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने निर्माण, स्वास्थ्य और लेखा विभाग में कर्मचारियों की कमी की भी जानकारी दी। इसके अलावा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के बारे बताया कि संचालन करने वाली फर्म का कार्यकाल पूरा होने पर तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है। व्यय की जानकारी देते हुए नीति निर्धारण के संबंध में भी वार्ता हुई। वहीं, सर्किट हाउस पहुंचकर गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, पार्षद अमित राय, आशीष तिवारी, रिंकू वंशकार आदि ने भी मंत्री का स्वागत किया।
पार्षदों ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन
पार्षद राहुल कुशवाहा ने नगर विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वार्ड 33 के जिन मार्गों पर सही लाइटें लगी थीं, उन्हें हटाकर दूसरी लगा दी गई हैं। जो कि पिछले एक साल से बंद हैं। मार्ग प्रकाश विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। पार्षद ने कार्रवाई की मांग की। ये भी कहा कि लक्ष्मी ताल का सौ करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कराया गया। यहां सफाई और खुदाई का काम किया गया था, जो मानक अनुसार नहीं है। इसकी जांच कराई जाए। वहीं, पार्षद सुनील नैनवानी ने ज्ञापन देकर वार्ड 55 सिविल लाइन में नजूल भूमि पर बने लगभग 60 मकानों को फ्री होल्ड करने की मांग की। कहा कि कई वर्षों से यह मकान बने हुए हैं और नियमित बिजली, पानी, गृहकर आदि का भुगतान कर रहे हैं।