{"_id":"6a49db287cabc99a2a01c136","slug":"jhansi-middle-aged-motorcyclist-dies-a-tragic-death-after-being-hit-by-a-tractor-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से घर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से घर लौटते समय हुआ हादसा
Sun, 05 Jul 2026 09:48 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:48 AM IST
सार
समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मध्य प्रदेश के थाना बम्होरी कला अंतर्गत ग्राम कनेरा निवासी रामप्रकाश पाल 50 वर्ष खेती-किसानी का कार्य करते थे। शनिवार को वह ग्राम परा रजोनी थाना महोबकंठ में एक निमंत्रण में शामिल होने आए थे। रात लगभग 9 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कुआं गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामप्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। राहगीरों और सूचना पर पहुंचे परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।