फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Mercury drops as cold winds blow

Jhansi: ठंडी तेज हवा चलने के साथ ही लुढ़का पारा, दिन में भी बढ़ी ठंड, बारिश के आसार

Sun, 25 Jan 2026 06:12 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 25 Jan 2026 06:12 AM IST
सार

दिन और रात के तापमान में करीब 14 डिग्री का अंतर रहा। पश्चिमी हवा के दबाव में रविवार को भी मौसम के ठंडा रहने की उम्मीद है। वहीं, फसल के लिए इस मौसम को अनुकूल माना जा रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Mercury drops as cold winds blow
ठंडी तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

शनिवार को ठंडी तेज हवा चलने के साथ ही दिन का पारा भी लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के आसार जताए हैं। किसानों से सावधानी बरतने के साथ अगैती सिंचाई से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


झांसी के मौसम ने बृहस्पतिवार से करवट ली। पहले जहां वातावरण में गरमाहट आने लगी थी वहीं, दो दिन से तापमान में कमी दर्ज हो रही है। शनिवार को भी तापमान में कमी आई। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार झांसी का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। दिन में भी पारे में कमी दर्ज हुई। इस वजह से ठंड महसूस हुई। दिन और रात के तापमान में करीब 14 डिग्री का अंतर रहा। पश्चिमी हवा के दबाव में रविवार को भी मौसम के ठंडा रहने की उम्मीद है। वहीं, फसल के लिए इस मौसम को अनुकूल माना जा रहा है। दिन की धूप से गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों को लाभ मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डा. अभिनव सिंह के मुताबिक कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिन में तापमान बढ़ने पर हल्की बारिश के भी आसार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed