फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Meerut police arrived to search for the inspector accused of extorting Rs 20 lakh from a businessman.

Jhansi: कारोबारी से 20 लाख वसूलने के आरोपी दरोगा को तलाशने पहुंची मेरठ पुलिस, परिजनों से की पूछताछ

Mon, 16 Feb 2026 08:14 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 16 Feb 2026 08:14 AM IST
सार

लोकेंद्र पर धागा कारोबारी को सोने तस्करी के झूठे मामले में फंसाकर एनकाउंटर करने की धमकी देकर बीस लाख रुपये वसूलने का आरोप है। लोकेंद्र ने उपनिरीक्षक महेश के साथ मिलकर कारोबारी से रुपये वसूले।

विज्ञापन
Jhansi: Meerut police arrived to search for the inspector accused of extorting Rs 20 lakh from a businessman.
पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मेरठ में धागा कारोबारी को एनकाउंटर की धमकी देकर बीस लाख रुपये वसूलने के आरोपी दरोगा लोकेंद्र साहू की तलाश में मेरठ पुलिस ने झांसी में भी डेरा डाल रखा है। घर में आरोपी दरोगा के न मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की। लोकेंद्र के भाई से भी पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। लोकेंद्र का पता न लगने पर उसकी महिला मित्र से भी पूछताछ की लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। दरोगा की तलाश में झांसी में भी पुलिस कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन



लोहिया नगर थाने में है तैनात
कोतवाली के नकटा चोपड़ा निवासी दरोगा लोकेंद्र साहू 2023 बैच का उपनिरीक्षक है। उसकी तैनाती मेरठ के लोहिया नगर थाने में थी। लोकेंद्र के मां-पिता समेत अन्य परिजन यहां रहते हैं। लोकेंद्र पर धागा कारोबारी रासिक निवासी लिसाड़ी गेट को सोने तस्करी के झूठे मामले में फंसाकर एनकाउंटर करने की धमकी देकर बीस लाख रुपये वसूलने का आरोप है। लोकेंद्र ने उपनिरीक्षक महेश के साथ मिलकर कारोबारी से रुपये वसूले। कारोबारी की शिकायत के बाद जांच में मामला सही मिला।
विज्ञापन



पूछताछ के दौरान साथी दरोगा के साथ हो चुका फरार
एसएसपी ने 10 फरवरी को दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया। उनके पास से 15 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। दोनों को क्राइम ब्रांच में रखा गया। यहां से दोनों भाग निकले। इसके बाद से पुलिस उनको तलाश रही है। लोकेंद्र को तलाशने के लिए मेरठ पुलिस ने गुपचुप तरीके से बृहस्पतिवार से ही यहां डेरा डाल दिया था। शनिवार को उसकी महिला मित्र से पूछताछ की गई। कोतवाल विद्यासागर सिंह का कहना है मेरठ पुलिस यहां आई है। दरोगा को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed