फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Medical college to have residential building for 272 girl students, Rs 55.31 crore approved

Jhansi: मेडिकल कॉलेज में 272 छात्राओं के लिये बनेगा आवासीय भवन, शासन ने किये 55.31 करोड़ रुपये मंजूर

Sun, 12 Oct 2025 12:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Oct 2025 12:23 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज और पैरा मेडिकल कॉलेज के बीच करीब डेढ़ किमी की दूरी है। इससे छात्राओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इन समस्याओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को गेट नंबर तीन के पास बहुमंजिला बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
Jhansi: Medical college to have residential building for 272 girl students, Rs 55.31 crore approved
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

विस्तार

मेडिकल कॉलेज में पुस्तकालय, सभागार, परीक्षा भवन और 272 बेड के छात्रावास के लिए 55.31 करोड़ रुपये शासन ने मंजूर किए हैं। पहली किस्त के रूप में 19.36 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को जारी हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि नवंबर में निर्माण काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



गेट नंगर तीन के पास बनेगी बहुमंजिला बिल्डिंग

मेडिकल कॉलेज में पुस्तकालय और सभागार हैं लेकिन एमबीबीएस, एमएस व एमडी की सीटों के अनुसार इनकी क्षमता नहीं हैं। वहीं, महिला छात्रावास में भी पर्याप्त स्थान नहीं है। इस वजह से ज्यादातर छात्राएं पैरा मेडिकल परिसर में बने हॉस्टल में रहती हैं। मेडिकल कॉलेज और पैरा मेडिकल कॉलेज के बीच करीब डेढ़ किमी की दूरी है। इससे छात्राओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इन समस्याओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को गेट नंबर तीन के पास बहुमंजिला बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें कॉन्फ्रेंस हॉल और परीक्षा भवन का भी प्रस्ताव था। इसे शासन ने निरस्त कर दिया। तर्क दिया कि लाइब्रेरी और मिनी ऑडिटोरियम के साथ परीक्षा भवन नहीं बन सकता है। इसलिए इनका अलग-अलग प्रस्ताव भेजा जाए।
विज्ञापन


नवंबर से निर्माण कार्य शुरू

इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 2145.76 वर्ग मीटर में पुस्तकालय और सभागार बनाने की योजना तैयार की। इसके अलावा, 871.95 वर्ग मीटर में परीक्षा भवन बनाने के लिए 28.43 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी भेजा। इस पर शासन ने स्वीकृति देते हुए काम शुरू कराने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 9.95 करोड़ रुपये भेज दिए। वहीं, 272 बेड के महिला छात्रावास का 26.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत करने के साथ ही पहली किस्त के रूप में 9.41 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 26 अक्तूबर को निविदा खोली जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शासन ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा है। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि कार्यदायी संस्था के अनुसार, नवंबर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों के लिए लगेंगी चार नई लिफ्ट

शासन ने मेडिकल कॉलेज में खराब लिफ्टों की जगह नई लिफ्ट लगाने का फैसला किया है। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने वार्ड में दो, ओपीडी व प्रशासनिक भवन में एक-एक लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। आठ अक्तूबर को अमर उजाला ने लिफ्टें खराब होने से रोगियों को होने वाली समस्या को उठाया था। इस पर प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। अमर उजाला ने 26 सितंबर 2024 को भी नौ माह से वार्डों व ओपीडी की लिफ्टें खराब होने की खबर प्रकाशित की थी। इस पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 27 सितंबर को तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर को लिफ्टें चालू कराने के निर्देश दिए थे। यही भी कहा कि लिफ्ट की मरम्मत करने वाली कंपनी को काली सूची में डाला जाए। इसके बाद मरम्मत कराई गई लेकिन लिफ्ट ठीक से काम नहीं करती है। ओपीडी की लिफ्टें एक भी दिन नहीं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed