Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Medical College... patients are worried about test reports, delays despite having five radiologists

झांसी: मेडिकल कॉलेज...जांच रिपोर्ट के लिए परेशान रहते हैं मरीज, पांच रेडियोलॉजिस्ट होने के बाद भी देरी

Sat, 25 Oct 2025 06:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 25 Oct 2025 06:23 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की रिपोर्ट के लिए रोगियों को तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। यह हालात तब है जब रेडियोलॉजी विभाग में पांच डॉक्टर तैनात हैं।
 

विज्ञापन
Jhansi: Medical College... patients are worried about test reports, delays despite having five radiologists
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

विस्तार

मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की रिपोर्ट के लिए रोगियों को तीन से चार दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। यह हालात तब है जब रेडियोलॉजी विभाग में पांच डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन


इमरजेंसी और ओपीडी में एक्सीडेंट, ब्रेन स्ट्रोक, सर्वाइकल, न्यूरो मेडिसिन व न्यूरो सर्जरी आदि के गंभीर रोगी आते हैं। किसी रोगी की डॉक्टर सीटी (कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी) स्कैन कराते हैं तो किसी की एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग)। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा है, जबकि एमआरआई जांच सरकारी दरों पर निजी संस्थान में कराई जाती है। इन दोनों जांचों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिस्ट देते हैं।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि किसी को तीन तो किसी को चार-पांच दिन इंतजार के बाद जांच रिपोर्ट मिलती है। जबकि, रेडियोलॉजी विभाग में डाॅ. रचना चौरसिया, डॉ. शैली पंवार, डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. पीयूष पांडेय और डॉ. शिवम पांडेय तैनात हैं। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि रोगियों को जल्द जांच रिपोर्ट मिले, इसकी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन औसतन इतनी होती है जांच

सीटी स्कैन- 80
एक्सरे- 350
एमआरआई- 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed