{"_id":"5eac7ae38ebc3e906e127f08","slug":"jhansi-medical-college-jhansi-news-jhs16578636","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: टेलीमेडिसिन सुविधा से 55 का इलाज शुरू, आज से कर सकते हैं वीडियो कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: टेलीमेडिसिन सुविधा से 55 का इलाज शुरू, आज से कर सकते हैं वीडियो कॉल
Sat, 02 May 2020 03:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार से टेलीमेडिसिन सुविधा से 55 लोगों का इलाज शुरू हो गया। नए फोन नंबर एक्टिवेट होते ही डॉक्टरों के पास मरीजों के फोन आने शुरू हो गए। शनिवार से मरीज वीडियो कॉलिंग करके भी डॉक्टरों से चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में रुटीन ओपीडी बंद होने के चलते मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की गई है। शुक्रवार से डॉक्टरों के नए नंबर एक्टिवेट होने के बाद मरीजों के फोन आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने बताया कि हड्डी रोग के आठ, मेडिसिन के नौ, टीबी व चेस्ट के दो, सर्जरी के छह, नेत्र के चार, बाल रोग के सात, त्वचा के आठ और गायनी रोग के 11 मरीजों ने फोन करके चिकित्सीय परामर्श लिया।
विज्ञापन
इन नंबरों पर करें संपर्क
जनरल सर्जरी के लिए 9305104242, जनरल मेडिसिन के लिए 9305104241, नाक, कान,गला रोग के लिए 9305104249, चर्म रोग के लिए 9305104252, बाल रोग के लिए 9305104243, मानसिक रोग 9305104247, टीबी और चेस्ट रोग 9305104251, कैंसर रोग 9305104253, दंत रोग 9305104250, नेत्र रोग 9305104248, हड्डी रोग 9305104245, जच्चा बच्चा और स्त्री रोग 9305104244 पर फोन कर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनरल मेडिसिन, बाल रोग, टीबी और चेस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ से सातों दिन संपर्क करे सकते हैं। जबकि नाक, कान गला, चर्म रोग, मानसिक रोग, कैंसर, दंत, नेत्र, हड्डी रोग विशेषज्ञ से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को परामर्श लेना होगा।