फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Medical College disposal facilities like AIIMS

झांसी मेडिकल कालेज में मिलेंगी एम्स जैसी सुविधाएं

Thu, 25 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Medical College disposal facilities like AIIMS
anupriya patel, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत ग्यारह नए एम्स खुलेंगे और हर राज्य के मेडिकल कॉलेजों का उच्चीकरण किया जाएगा। झांसी के मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशलिस्ट ब्लाक में रखा गया है। इस योजना के तहत अगले 16 महीनों के भीतर झांसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को एम्स की तरह सुविधाएं मिलने लगेंगी। यहां खाली पड़ी चिकित्सकों (पीजी) की सीटों को भरने के लिए केंद्र सरकार ने 41 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अनुप्रिया पटेल ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज के उच्चीकरण पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें तीस करोड़ राज्य सरकार देगी। अभी केंद्र मई में दस करोड़ रुपये दे चुका है। बेटियों के गर्भपात के मामले चिंता का विषय है। केंद्र सरकार ने ऐसे नर्सिंग होमो के खिलाफ कड़े नियम बना रखे हैं, मगर पालन कराना राज्य सरकारों का काम हैं।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपना दल, भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। यह गठबंधन ही प्रदेश की जनता को सपा के भ्रष्टाचार और जंगलराज से मुक्ति दिलाकर सुशासन ला सकता है। बुधवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से झांर्सी आइं और महरौनी के लिए रवाना हो गई। शाम को झांसी लौटने पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया और वहां चल रहे उच्चीकरण कार्य पर संतोष जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज से लड़ने के लिए खुद से वादा करें: अनुप्रिया 

 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दहेज के खिलाफ हर समाज को आगे आना चाहिए। यह तभी संभव है, जब लोग खुद से वादा करें कि वह न दहेज देंगे और न लेंगे। बेटी अगर दहेज मांगने वालों विरोध में खड़ी होती है तो उस पर दबाव न बनाए। उसके साथ खड़े होकर दहेज मांगने वालों विरोध करें। तभी समाज में फैली ऐसी कुरीतियों को मिटाया जा सकता है। बुधवार को ग्वालियर रोड स्थित भगवती गार्डन में बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि दहेज मांगने वालों के विरोध में खड़ी होने वाली बेटियों का सम्मान होना चाहिए।

समाज को आगे बढ़ाना व दिशा देना कोई छोटा कार्य नहीं है। समाज के साथ आगे बढ़ना है तो खुद को बदलना होगा। स्वजातीय बंधुओं को उन्होंने खुद की ताकत बताया। इसके बाद स्वजातीय बंधुओं ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रतीराम पटेल ने की। इस मौके पर मीरा निरंजन, राजकुमार दुबे, राजलक्ष्मी कटियार, आभा निरंजन, अभिलाषा निरंजन, अवधेश निरंजन, राजकांतेश वर्मा, मुकेश पटेल, डॉ. विक्रम पटेल, रामपाल, डॉ. पी एल पटेल, छत्रपाल निरंजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय महामंत्री लवलेश सिंह पटेल ने किया। 


पंद्रह फीसदी हो मानदेय में वृद्धि 
एड्स नियंत्रण कर्मचारी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। पत्र में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के कर्मचारियों का मानदेय वृद्धि पांच की जगह पंद्रह प्रतिशत करने, माह का दस तारीख तक उपलब्ध कराने, केंद्रीय कर्मियों की तरफ ईपीएफ का लाभ देने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में अवधेश सक्सेना, डॉ. रविंद्र परमार, पंकज शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed