फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi medical collage ki ot me oxyegen ki saply tap

झांसी मेडिकल कॉलेज की ओटी में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप, मचा हड़कंप, आठ ऑपरेशन टले

Fri, 28 Feb 2020 07:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
jhansi medical collage ki ot me oxyegen ki saply tap
झांसी मेडिकल कॉलेज की ओटी में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप। - फोटो : ???? ????
मेडिकल कॉलेज की ओटी में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप, मचा हड़कंप, आठ ऑपरेशन टले
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई। जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सिलिंडर से ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान लगभग आठ ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए। इससे मरीजों को परेशानी हुई।
मेडिकल कॉलेज में बने छह मॉड्यूलर ओटी में प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। ऑक्सीजन भेजने के लिए एक सामान्य तो दूसरी इमरजेंसी लाइन है। दो दिन पहले सामान्य लाइन में कोई समस्या आ जाने के कारण ऑक्सीजन व्यवस्था इमरजेंसी लाइन पर निर्भर थी। शुक्रवार की सुबह इमरजेंसी लाइन में भी कोई दिक्कत आ गई। इस कारण ऑपरेशन थिएटर में ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ऑपरेशन शुरू होने से पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर को ओटी में लगवाने के निर्देश दिए गए। बाद में किसी तरह ओटी में सिलिंडर लगवाकर ऑपरेशन तो करवाए गए लेकिन काफी समय बर्बाद हो जाने के कारण सर्जरी, गायनी, ईएनटी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के लगभग आठ ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए। इससे मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

छोटे सिलिंडर हैं खतरनाक
ऑपरेशन के दौरान छोटे सिलिंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई करना खतरनाक होता है। दरअसल, छोटे सिलिंडर की लगभग तीस मिनट में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाती है। दूसरा ऑक्सीजन बदलने में 15-20 सेकेंड का समय लगता है। इस दौरान हर समय कैजुएल्टी होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की इमरजेंसी लाइन में समस्या आने से सप्लाई रुक गई थी। ऐसे में छोटे सिलिंडर से व्यवस्था कराई गई। सभी ऑपरेशन हुए हैं। कंपनी को फोन कर इंजीनियर बुलाया गया है। एक-दो दिन में लाइन की समस्या दूर कर दी जाएगी। - डॉ. रूपेश कुमार, प्रभारी अधिकारी, ऑक्सीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed