{"_id":"607603218ebc3eda746c0461","slug":"jhansi-me-ek-lakh-se-jayda-ko-lagi-vaccin-jhansi-news-jhs19308960","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में एक लाख से ज्यादा को लग चुकी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में एक लाख से ज्यादा को लग चुकी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने से संक्रमण फैलने की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। साथ ही टीकाकरण ने भी गति पकड़ ली है। झांसी में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
कोविड की इस लहर में बचाव के लिए दो ही कारगर उपाए हैं, एक सतर्कता और दूसरा टीकाकरण। वर्ष 1975 के बाद जन्में व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकते हैं। यदि कोई दिसंबर 1976 में जन्मा है और दिसंबर 2021 में 45 वर्ष पूर्ण करेगा, तो वह वैक्सीन लगवा सकता है। बताया गया कि जनपद में 61 सरकारी और 11 निजी कोविड टीकाकरण केंद्र मिलाकर 72 जगहों पर टीकाकरण हो रहा है। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग एक लाख तीन हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, टीका उत्सव में गत 11, 12 और 13 अप्रैल को लगभग 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगी है।
इन स्थानों पर लग रही वैक्सीन
जिला महिला और पुरुष अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, मिलिट्री हॉस्पिटल और झांसी कैंट, जनरल हॉस्पिटल, रेलवे और बीएचईएल अस्पताल, 12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ागांव गेट बाहर, चांद दरवाजा, इतवारी गंज, झोकनबाग, नगरा, तालपुरा, तहसील, राजघाट, पुलिया नंबर नौ, सिद्धेश्वर नगर, इमलीपुरा, सीपरी बाजार में कोरोना टीकाकरण हो रहा है। इसके साथ ही उपचार, हाइटेक, लाइफ लाइन, किलकारी, खुराना, मां वैष्णों, सुशीला और राघवेंद्र हॉस्पिटल, चिरंजीवी मेडिकल सेंटर, लाहिरी इतालिया नर्सिंगहोम और ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी और पीएचसी पर भी टीकाकरण किया जा रहा है।