फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman takes her own life by hanging after husband falls asleep

Jhansi: पति के सोने के बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, छत पर लोहे के पाइप से लटकी मिली

Mon, 28 Sep 2026 07:58 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 28 Sep 2026 07:58 PM IST
सार

परिजनों ने बताया पूजा कई महीने से अवसाद में थी। उसका उपचार भी चल रहा था। तबीयत न सुधरने की वजह से वह परेशान थी।

विज्ञापन
Jhansi: Married woman takes her own life by hanging after husband falls asleep
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरगांव कस्बे के टोरियापुरा मोहल्ले में सोमवार तड़के पूजा (37) पत्नी महेश कुशवाहा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पति के सोने के बाद वह छत पर चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद पति की आंख खुली तो तलाश करते हुए छत पर पहुंचा। पूजा वहां लोहे के पाइप से फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन


परिजन उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि करीब 15 साल पहले पूजा की शादी हुई थी। दंपती को 12 साल की बेटी रिया और 10 साल का बेटा अमन है। पति महेश कस्बे की एक दुकान पर काम करता है। परिजनों ने बताया वह कई महीने से अवसाद में थी। उसका उपचार भी चल रहा था। तबीयत न सुधरने की वजह से वह परेशान थी। रविवार को पूजा ने सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। महेश के मुताबिक उसके सोेने के बाद पूजा बाहर निकल गई। नींद खुलने पर वह कमरे में नहीं दिखी। थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक विवाहिता मानसिक तौर पर परेशान थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed