फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Man arrested for making obscene video and demanding ransom

Jhansi: अश्लील वीडियो बना फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, बैंकाक के एनआरआई से मांगे थे 25 लाख कीमत के बिटक्वाइन

Sat, 14 Feb 2026 10:23 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 14 Feb 2026 10:23 AM IST
सार

एनआरआई कारोबारी फिरौती देने झांसी भी आया लेकिन, वह पहले पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस ने सुराग लगाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य तीन साथियों को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Man arrested for making obscene video and demanding ransom
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नितिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकाक निवासी एनआरआई कारोबारी हरीश चंद्र लाखी के कंप्यूटर को हैक करके उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे साइबर जालसाज बबीना कैंट निवासी नितिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डेटा वापस करने के लिए कारोबारी से 25 लाख रुपये कीमत के बिटक्वाइन की फिरौती मांगी थी। कारोबारी फिरौती देने झांसी भी आया लेकिन, वह पहले पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस ने सुराग लगाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य तीन साथियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक मूल रूप से जयपुर निवासी हरीश चंद्र लाखी पिछले तीस साल से परिवार के साथ बैंकाक में रहते हैं। 21 अगस्त 2025 को बबीना निवासी नितिन कुमार ने हरीश से संपर्क उनके परिजनों के अश्लील वीडियो भेजे। यह देखकर हरीश सहम उठे। नितिन ने इसे वायरल करने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये की मांग की। इसके बाद से लगातार रुपयों की मांग करने लगा। पैसा न देने पर परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। अपने दोस्तों की मदद से अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन करके भी धमकाता था। आरोपी ने उसके कंप्यूटर को हैक करके एआई से अश्लील वीडियो बना लिया। उनको वायरल करने की धमकी देता था। इसके एवज में नितिन ने उससे 0.34 बिटक्वाइन (25 लाख) की मांग की। रोजाना धमकी मिलने से हरीश परेशान हो उठे। नितिन के बुलावे पर वह उसे बिटक्वाइन देकर अपने सामने वीडियो मिटाने एवं डिस्क वापस लेने के लिए दो दिन पहले झांसी पहुंचे।
विज्ञापन


यहां आने के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने का निर्णय लिया। साइबर थाना पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने नितिन समेत उसके दोस्त अली, शाकिर एवं इरफान के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। नंबरों की पड़ताल करने पर साइबर पुलिस को नितिन का सुराग लग गया। शुक्रवार को घर में दबिश देकर नितिन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने दो पासपोर्ट, थाईलैंड का सिम आदि बरामद किया है। पुलिस टीम में निरीक्षक प्रवीण कुमार, संदीप तोमर, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed