{"_id":"5e3090ad8ebc3e4b0b57c035","slug":"jhansi-mahotsav-jhansi-news-jhs158633223","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसा कर कमाल, तेरा हो जाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसा कर कमाल, तेरा हो जाऊं
विज्ञापन
झांसी महोत्सव में मंगलवार को मुक्ताकाशी मंच पर अपनी मधुर आबाज का जादू बिखेरते प्रसिद्ध गायक बी.प?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उभरते बॉलीवुड गायक बी प्राक के नाम मंगलवार की शाम रही। झांसी महोत्सव के चौथे दिन बी प्राक ने अपने तमाम मशहूर गाने गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर-शाम तक उनकी सुरमायी आवाज के जादू में श्रोता डूबते रहे।
चकाचौंध भरी लाइटों से जगमग मुक्ताकाशी मंच पर रात करीब पौने नौ बजे बी प्राक जैसे ही सामने आए वहां मौजूद युवाओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। युवाओं से मुखातिब होते हुए प्राक ने संगीत से पहले उनको जोड़ने की कोशिश की। प्राक ने अपने सबसे मशहूर गाने कुछ ऐसा कर कमाल, तेरा हो जाऊं से शुरूआत की। गाने का अंतरा सुनते ही श्रोताओं की भीड़ का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस गाने में प्राक का श्रोताओं ने भी भरपूर साथ दिया। अपने बेहद दिलकश अंदाज में प्राक ने गाना पूरा किया। रिदम में आने के बाद प्राक ने अपने कई पंजाबी गाने गाए। रब्बा वे, ढोलना, कौन होएगा जैसे कर्णप्रिय गाने अपने खास अंदाज में सुनाया। श्रोताओं की मांग पर मन भरिया एवं मस्तानी एलबम के भी गाने सुनाए।
बॉलीवुड प्लेबैक में पहचान दिलाने वाले फिल्म केसरी के टाइटल सांग तेरी मिट्टी को सुनाकर उन्होंने पूरी महफिल को रोमांचित कर दिया। इस गाने को वहां मौजूद श्रोता खास तौर से युवा-युवतियों ने खास तौर से पंसद किया। उन्होंने श्रोताओं की पंसद के भी कई गाने गाए। करीब डेढ़ घंटे तक प्राक अपनी तमाम प्रस्तुतियों से श्रोताओं को लुभाते रहे। इसके पहले शाम को कई स्कूली बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश करके वाहवाही बटोरी। एलनहाउस पब्लिक स्कूल की छात्राओं की प्रस्तुति ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा क्राइस्ट द किंग कॉलेज, एचएमएम स्कूल, श्रीवुड कॉलेज, ब्ल्यू बेल्स पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या कॉलेज के छात्रों ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमजे फाइव ग्रुप आज बिखरेगा डांस का जलवा
झांसी महोत्सव में बुधवार को एमजे फाइव ग्रुप के डांस का जलवा देखने को मिलेगा। पांच युवाओें ने मिलकर एमजे फाइव ग्रुप बनाया। ग्रुप शाम को सात बजे से अपनी प्रस्तुति देगा।