फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi mahotsav in jhansi

पांच साल बाद फिर होगा झांसी महोत्सव

Sun, 15 Dec 2019 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
jhansi mahotsav in jhansi
झांसी। पांच साल बाद एक फिर से प्रशासन की ओर से ‘झांसी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक व खेल गतिविधियां होंगी। जनवरी माह के अंत में यह आयोजन होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से प्रति वर्ष झांसी महोत्सव का आयोजन किया जाता था। आयोजन के तहत क्राफ्ट मेगा ग्राउंड में शिल्प मेला सजता था। जबकि, मुक्तकाशी मंच व उसके पीछे वाले मंच पर विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक आयोजन किए जाते थे। इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी होती थीं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते थे, परंतु वर्ष 2014 के बाद से ये आयोजन थमा हुआ है। लेकिन, इस बार प्रशासन फिर से इस परंपरा को शुरू करने जा रहा है। महोत्सव जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर पंद्रह दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

हर दिन होगा खास
आयोजन के तहत रोजाना अलग-अलग सांस्कृतिक व खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजनों की रोजाना अलग-अलग थीम होगी। किसी दिन बेटी बचाने का संदेश दिया जाएगा, तो कोई दिन शिक्षा को समर्पित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमग होगा किला
झांसी महोत्सव का आयोजन क्राफ्ट मेला ग्राउंड व किले की तलहटी में किया जाएगा। महोत्सव के दौरान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का किला कई लाइटों की रोशनी से नहाया नजर आएगा। किले के चारों ओर ये लाइट लगवाई जाएंगी।
प्रतिभा बिखेरेंगे बच्चे
झांसी महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इसके जरिये बच्चों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा।
हस्तशिल्पियों को मिलेगा बाजार
झांसी महोत्सव के दौरान हस्तशिल्प मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय हस्तशिल्पियों को तो अपने उत्पाद बेचने का मौका मिलेगा ही, साथ ही देश के अलग-अलग स्थानों से भी हस्तशिल्पी मेले में अपने उत्पाद बेच सकेंगे।
विश्वस्तरीय आयोजन की तैयारी
झांसी महोत्सव को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी है। इसके आयोजन की जिम्मेदारी एक अनुभवी एजेंसी को सौंपने की तैयारी है। ये एजेंसी जर्मनी, स्कॉटलैंड समेत कई देशों में आयोजन कर चुकी है। एजेंसी से बातचीत अंतिम दौर में है।

जनवरी माह के अंत में झांसी महोत्सव के आयोजन की तैयारी है। महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद, लोक कला संस्कृति से जुड़ीं गतिविधियां होंगी। आयोजन को विश्वस्तरीय रूप दिया जाएगा। आयोजन किले के इर्दगिर्द होगा।
- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed