फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Lucknow Intercity will be operated from today, will be able to travel on general ticket also

रेलवेः आज से शुरू होगा इंटरसिटी का संचालन

Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Lucknow Intercity will be operated from today, will be able to travel on general ticket also
झांसी। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में 23 दिसंबर से मुसाफिर जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। इसी तरह 31 दिसंबर से ग्वालियर वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस में भी अनारक्षित टिकट की सुविधा मिलेगी। कोरोना के चलते अभी तक दोनों ट्रेनों में सिर्फ आरक्षित टिकट के यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन

कानपुर ट्रैक पर नंदखास- मोंठ- एरच रोड- पिरौना स्टेशन के बीच दूसरी लाइन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते झांसी से प्रतिदिन सुबह 6.15 बजे चलने वाली 11109 झांसी लखनऊ इंटरसिटी का संचालन 12 से 22 दिसंबर तक बंद चल रहा था। इस ट्रेन का 23 दिसंबर से दोबारा संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को जनरल टिकट पर सफर करने की अनुमति मिल जाएगी। ताज एक्सप्रेस में भी एक कोच दिव्यांग यात्रियों के लिए बदला गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन भी हो जाएगा शुरू
कानपुर ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। इनमें 12597 गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज गोरखपुर एक्सप्रेस, 12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस, 12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, 11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस, 11408 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, 09465 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस, 09466 दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस, 11109 झांसी लखनऊ एक्सप्रेस, 11110 लखनऊ झांसी एकसप्रेस शामिल थीं। इसी प्रकार 22121 लोकमान्य लखनऊ एक्सप्रेस, 22122 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 20413 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस, 20414 इंदौर वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया था। उक्त सभी ट्रेनों का संचालन 23 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। जिन ट्रेनों का मार्ग बदला गया था। वह ट्रेनें भी अपने निर्धारित रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed