{"_id":"63d5786430d75563cf64c563","slug":"jhansi-like-most-investor-jhansi-news-jhs237850671-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सूबे में निवेशकों की सबसे पसंदीदा जगह बना झांसी, 1.14 लाख करोड़ के मिले प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सूबे में निवेशकों की सबसे पसंदीदा जगह बना झांसी, 1.14 लाख करोड़ के मिले प्रस्ताव
विज्ञापन
झांसी। जिले के औद्योगिक रूप से पिछड़े होने का कलंक आने वाले समय में साफ होने वाला है। निवेशकों के लिए झांसी प्रदेश की सबसे पसंदीदा जगह बना हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले यहां 1.14 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू भी साइन हो गए हैं। यह आंकड़ा लखनऊ, कानपुर जैसे बड़े शहरों से कहीं अधिक है।
जमीन की पर्याप्त उपलब्धता एवं रेल व सड़क मार्ग से देश भर से बेहतर कनेक्टिविटी के बाद भी झांसी हमेशा से ही औद्योगिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में शुमार रहा। लेकिन, अब यह स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले झांसी देश और विदेश में अपनी नई पहचान के साथ उभरा है। स्थिति यह है कि प्रदेश भर में यह जिला निवेशकों की सबसे पसंदीदा जगह बन गया है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि देश-विदेश के 169 निवेशक यहां 1,14,836.35 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दे चुके हैं। इनमें से 135 निवेशकों ने 65,917.05 करोड़ के निवेश के एमओयू भी साइन कर दिए हैं। यह आंकड़ा प्रदेश के बाकी सभी जनपदों से कहीं अधिक है।
निवेश में यह हैं प्रदेश के टॉप फाइव जिले
............................................................
जनपद होने वाला निवेश
झांसी 1.14 लाख करोड़
लखनऊ 76 हजार करोड़
कानपुर 75 हजार करोड़
वाराणसी 46 हजार करोड़
आगरा 39 हजार करोड़
सर्वाधिक निवेश सोलर एनर्जी उत्पादन में
झांसी। जनपद में सर्वाधिक निवेश सोलर एनर्जी उत्पादन के क्षेत्र में होने जा रहा है। इसके लिए 1,04,694 करोड़ के निवेश के 18 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से नौ के एमओयू भी साइन हो गए हैं। निवेश में दूसरे नंबर पर हाउसिंग सेक्टर है। 23 कंपनियों ने यहां 3820.05 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दिए हैं और सभी से एमओयू भी साइन हो गए हैं। इसके अलावा यूपीडा ने 2161 करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है। जबकि, पर्यटन के क्षेत्र में 1297.7 करोड़ के निवेश के 52 प्रस्ताव मिले हैं और इनमें से 51 से एमओयू भी साइन हो गए हैं।
विज्ञापन
झांसी में उम्मीद से कहीं अधिक निवेश के प्रस्ताव आए हैं। एमओयू भी लगातार साइन हो रहे हैं। इससे जाहिर है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में सर्वाधिक निवेश झांसी में होने जा रहा है। इससे रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि होगी। इससे एक लाख से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार हासिल होगा। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग