{"_id":"5dde44048ebc3e54ec353433","slug":"jhansi-lekhpal-caught-red-handed-taking-bribe-corruption-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने किया पर्दाफाश
Wed, 27 Nov 2019 03:08 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 27 Nov 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के इमलीपुरा निवासी हरीशंकर की शिकायत के बाद मंगलवार को रिश्वतखोरी करते हुए लेखपाल का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल दतिया गेट के इमलीपुरा निवासी हरीशंकर ने कुछ दिनों पहले रोनिजा में अपनी मां के नाम से जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
उस जमीन का दाखिल खारिज कराना था। इस काम के लिए लेखपाल सिविल लाइन निवासी पीयूष रिछारिया हरीशंकर से छह हजार रुपये मांग रहा था। हरिशंकर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की।
विज्ञापन
हरिशंकर की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाकर रिश्वत के पैसे देने के लिए लेखपाल को इलाइट चैराहे पर बुलाया। टीम की योजना में फंसने के बाद रिश्वत लेते ही लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हालांकि लेखपाल को छुड़ाने के लिए सिफारिशों का तांता लगा रहा, लेकिन मामला मीडिया में पहुंच जाने की वजह से किसी की नहीं चल पाई।
विज्ञापन