फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi , Lalitpur was delayed for two hours of electricity

दो घंटे बाधित रही झांसी-ललितपुर की बिजली

Fri, 27 May 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jhansi , Lalitpur was delayed for two hours of electricity
electric problm, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट से आने वाले 132 केवी के दो सर्किटों में से एक में बृहस्पतिवार को खराबी आ गई। दो घंटे के प्रयास के बाद भी जब फाल्ट नहीं मिला तो दोबारा लाइन में करंट दौड़ाया गया। इस पर लाइन चालू हो गई। इस दौरान दो घंटे तक झांसी व ललितपुर जनपद की बिजली बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर 2.55 बजे पारीछा थर्मल पावर प्लांट से आने वाले 132 केवी के दो सर्किटों में से एक में खराबी आ गई। यह सर्किट हंसारी पावर हाउस तक आता है। एक सर्किट के बंद होने पर पूरा लोड ललितपुर जाने वाले दूसरे सर्किट पर आ गया। ओवर लोडिंग से दूसरा सर्किट भी बंद हो गया।
विज्ञापन


हालांकि, रेलवे व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी फीडरों को बंद करने पर दूसरा सर्किट पंद्रह मिनट बाद चालू कर लिया गया। इसके बाद ट्रांसमिशन कर्मचारियों ने बंद सर्किट में फाल्ट तलाशना शुरू किया। दो घंटे तक कर्मचारी पारीछा से झांसी के बीच पेट्रोलिंग करते रहे, मगर फाल्ट नहीं मिल सका। शाम 5.05 बजे बंद सर्किट में करंट दौड़ाया तो लाइन ओके हो गई। इसके बाद ट्रांसमिशन अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि, रविवार की रात आंधी के दौरान एक सर्किट के तार टूटने से तीन दिन तक झांसी व ललितपुर की सप्लाई बाधित रही थी। किसी तरह मंगलवार की रात स्थिति सामान्य हुई और बृहस्पतिवार को फिर एक सर्किट फेल हो गया।


गुलारा में दौड़ा करंट
चिरगांव क्षेत्र के ग्राम गुलारा में बृहस्पतिवार को फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू कर दी गई। बता दें कि बुधवार को हाइटेंशन करंट दौड़ने से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए थे। इस दौरान स्विच बंद करते समय गांव के रामेश्वर साहू व छाया कुशवाहा करंट की चपेट में आ गए थे। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका। फाल्ट के कारण गांव वालों को रात भर बिजली बंद रखना पड़ा। बृहस्पतिवार को फाल्ट ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed