{"_id":"61727ec8aa36a4687a4c2cdd","slug":"jhansi-lalitpur-farmer-died-of-standing-in-queue-for-manure-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: खाद के लिए दो दिनों से लाइन में लगे किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: खाद के लिए दो दिनों से लाइन में लगे किसान की मौत
Fri, 22 Oct 2021 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:35 PM IST
सार
घटना से किसान और परिजनों में आक्रोश है। भाकियू टिकैत गुट के प्रांतीय सचिव लाखन सिंह पटेल अस्पताल पहुंचे और अफसरों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
ललितपुर में किसान की मौत, मृतक का आधार कार्ड दिखाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में खाद के इंतजार में दो दिन से लाइन में लगे किसान की शुक्रवार को मौत हो गई। जाखलौन थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी किसान भोगीपाल(55) दो दिनों से लगातार खाद के लिए दुकान के बाहर लाइन में लगा रहा था बेटे कृपाल के मुताबिक पिता भोगीपाल गुरुवार रात जुगपुरा स्थित राजपूत खाद भंडार के सामने रुक गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से लाइन में लग गए इसी बीच करीब 9:30 बजे उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से किसान और परिजनों में आक्रोश है। भाकियू टिकैत गुट के प्रांतीय सचिव लाखन सिंह पटेल अस्पताल पहुंचे और अफसरों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन