फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi lalitpur eight corona positive find

और बढ़ा कोरोना, झांसी और ललितपुर में आठ नए मरीज

Sat, 13 Mar 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jhansi lalitpur eight corona positive find
झांसी। अभी तक कोरोना वायरस थमा हुआ था लेकिन अब इसका ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है। इस कारण लोगों में संक्रमण को लेकर दहशत कायम हो गई है। शुक्रवार को झांसी और ललितपुर को मिलाकर आठ नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक साल की बच्ची से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मामले कुछ दिनों पहले तक बिल्कुल थम गए थे। इक्का-दुक्का केस ही सामने आ रहे थे लेकिन महाराष्ट्र, केरल में अचानक से संक्रमण का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया। महाराष्ट्र में तो कुछ जिलों में केस के हिसाब से अलग-अलग गाइडलाइन तय कर लॉकडाउन भी लगा दिया गया। चूंकि, महाराष्ट्र से झांसी, ललितपुर कइयों का आना-जाना बना रहता है। ऐसे में कोरोना को लेकर डर बना हुआ था। अब लगातार बढ़ते मामलों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को झांसी में 1870 सैंपलों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1541, आरटीपीसीआर से 320 और ट्रूनेट से नौ सैंपल जांचे गए। इनमें से पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों में मानिक चौक की 42 साल की महिला, कलीव नगर हंसारी का 26 वर्षीय युवक, सिविल लाइन बाबूलाल कारखाना के पीछे रहने वाली 62 वर्षीय वृद्धा, डिक्रूज कंपाउंड मसीहागंज के 56 वर्षीय व्यक्ति और बाबूलाल कारखाना के पास रहने वाली एक साल की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन

झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10484 हो गई है। एक्टिव केस भी बढ़कर 28 हो गए हैं। रिकवरी रेट 98.07 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.6 है। वहीं, ललितपुर में बीते सप्ताह एक भी संक्रमित नहीं मिला। मगर अब दो दिन से लगातार केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को 1374 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 570 आरटीपीसीआर मशीन, पांच ट्रूनेट और 799 एंटीजन किट से सैंपल जांचे गए। जांच में एक युवती समेत तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में बिरधा ब्लॉक के मगरपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय व्यक्ति और 75 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तीनों को उपचार के लिए एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ललितपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3487 पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed