फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi khajuraho forlane work slow due to encroachment

खजुराहो फोरलेन निर्माण में अतिक्रमण का अड़ंगा

Wed, 08 Jan 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
jhansi khajuraho forlane work slow due to encroachment
निर्माणाधीन झांसी - खजुराहो फोरलेन - फोटो : REPORTERS
झांसी। झांसी - खजुराहो फोरलेन निर्माण में अतिक्रमण अड़ंगा बना हुआ है। मुआवजा देने के बाद भी कई स्थानों पर जमीन खाली नहीं हो पाई है। इससे काम प्रभावित बना हुआ है। निर्माण में देरी हो सकती है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा झांसी से खजुराहो तक 186 किलोमीटर तक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। ये काम फरवरी 2018 में शुरू हुआ था, जबकि नवंबर 2020 में पूरा किया जाना है। सड़क निर्माण के लिए एनएचएआई ने जनपद में 76 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहीत की है। इसका एक अरब बारह करोड़ रुपये मुआवजा भी दिया जा चुका है। सड़क निर्माण के तहत बेतवा, सुखनई और धसान नदी पर नये पुल बनाए जा रहे हैं। पुलों का काम लगभग अस्सी फीसदी पूरा किया जा चुका है। सड़क निर्माण भी तेजी से जारी है। लेकिन, कई स्थानों पर ये शुरू भी नहीं हो पाया है। ग्राम सकरार, जावन, झांकरी, दिगारा, कोछाभांवर व फुटेरा में अतिक्रमण न हटने की वजह से इन स्थानों पर सड़क निर्माण का काम अटका हुआ है। ये स्थिति काम पूरा होने में देरी की वजह भी बन सकती है।
विज्ञापन

अतिक्रमण जमा होेने की वजह से कई स्थानों पर फोरलेन का निर्माण अटका हुआ है। जल्द अतिक्रमण न हटने पर सड़क निर्माण में देरी भी हो सकती है। जबकि, एनएचएआई की ओर से मुआवजा राशि जमा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जे बालचंदर, परियोजना निदेशक - एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed