फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi khajuraho forelane highway mid come priest space second place

खजुराहो फोरलेन के बीच आ रही पुलिस चौकी ढहाई, धार्मिक स्थल किया जाएगा शिफ्ट

Sat, 13 Feb 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Jhansi khajuraho forelane highway  mid come priest space second place
झांसी। झांसी से खजुराहो तक निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे के रास्ते में आ रही एक पुलिस चौकी को ढहा दिया गया है। जबकि, एक धार्मिक स्थल को भी शिफ्ट करने की तैयारी है। मार्च माह में झांसी के दिगारा से निवाड़ी तक फोरलेन हाईवे वाहनों के आवागमन के लिए खोलने की योजना है। मौके पर तेजी से काम जारी है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा झांसी से खुजराहो तक 186 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण फरवरी 2018 में शुरु हुआ था, जिसके नवंबर में 2020 में पूरा किया जाना था। लेकिन, अब तक ये काम पूरा नहीं हो पाया है। फोरलेन हाईवे के रास्ते में कई जगह निर्माण होने की वजह से काम की गति धीमी पड़ गई थी। लेकिन, अब इसकी ज्यादातर बाधाओं को दूर कर लिया गया है। उल्दन थाना क्षेत्र की बंगरा चौकी भी इसी सड़क के रास्ते में आ रही थी, जिससे इस हिस्से का काम अटका हुआ था। लेकिन, अब इस चौकी को हटा दिया गया है। इसका मुआवजा भी जारी कर दिया गया है। पुलिस चौकी हटने से इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम तेजी पकड़ेगा। वहीं, ग्राम गुरार में फोरलेन हाईवे की सर्विस लेन पर एक धार्मिक स्थल बना हुआ है, जिसे स्थानांतरित किया जाना है। इस दिशा में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खातेदार के लिए पैसा जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

निवाड़ी में काम सुस्त
झांसी। झांसी - खजुराहो फोरलेन निर्माण के लिए मध्य प्रदेश के निवाड़ी में पांच किलोमीटर भूमि अधिग्रहित की जानी है। लेकिन, निवाड़ी जिला प्रशासन अब तक ये काम पूरा नहीं कर पाया है। जबकि, एनएचएआई द्वारा इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अफसरों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतवा पर नया पुल तैयार
झांसी। झांसी - खजुराहो मार्ग पर सात बड़े व 28 छोटे ब्रिज बनाए जाने हैं। इनमें से छह बड़े व 15 छोटे ब्रिज का काम पूरा हो गया है। बेतवा नदी पर नोटघाट पुल के समानांतर नया पुल तैयार कर लिया गया है। इसके लिए बेतवा नदी के बीचोंबीच 11 पिलर बनाए गए हैं। नदी की चौड़ाई 650 मीटर है, जबकि पुल 900 मीटर लंबा बनाया गया है।

फोरलेन के रास्ते में आ रही पुलिस चौकी को हटा दिया गया है। एक धार्मिक स्थल को भी स्थानांतरित किया जा रहा है। इसे लेकर कार्यवाही अंतिम दौर में है। सड़क के जल्द से जल्द निर्माण को लेकर जिला प्रशासन का रुख गंभीर है। जिलाधिकारी खुद इसकी लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
- राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed