फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi khajuraho fore lene bridge

कानपुर हाइवे को खजुराहो से जोड़ने वाला फ्लाई ओवर तैयार

Mon, 14 Jun 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
jhansi khajuraho fore lene bridge
झांसी। झांसी-कानपुर फोरलेन हाईवे को नवनिर्मित झांसी-खजुराहो फोरलेन से जोड़ने वाला फ्लाईओवर दिगारा में बनकर तैयार हो गया है। एक माह के भीतर नया बना फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बन जाने से झांसी से खजुराहो तक का सफर बेहद सुगम हो जाएगा। लोगों को आबादी के बीच से अपने वाहन नहीं गुजारने होंगे।
विज्ञापन

झांसी से खजुराहो तक के लिए बनाए गए फोरलेन हाईवे का स्टार्टिंग प्वाइंट कानपुर रोड पर कोछाभांवर से आगे दिगारा में है। यहां झांसी-कानपुर फोरलेन हाईवे को नवनिर्मित झांसी - खजुराहो फोरलेन हाईवे से जोड़ा गया है। इसके लिए यहां एक गोलाकार फ्लाईओवर बनाया गया है। जिस पर चढ़कर वाहन चालक झांसी से सीधे खजुराहो तक के लिए फर्राटा भर सकेंगे। इसके अलावा बीच में आने वाले स्थान बरुआसागर, मऊरानीपुर, निवाड़ी तक का भी सफर लोगों के लिए बेहद आसान हो जाएगा। फ्लाईओवर का 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है। फिनिशिंग बाकी है, जो बारिश से पहले करने की तैयारी है। एक माह के भीतर इस नए फ्लाईओवर को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण के अड़ंगे से पिछड़ा काम
झांसी। झांसी से खजुराहो तक के 186 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण फरवरी 2018 में शुरू किया गया था। काम नवंबर 2020 में पूरा किया जाना था। लेकिन, अब तक सड़क पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो पाई है। बीच-बीच में कई स्थानों पर अधूरी पड़ी हुई है। सड़क मार्ग पर अतिक्रमण जमा होने की वजह से ये स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ज्यादा समस्या सामने आई। जमीन अधिग्रहित किए जाने के बाद एनएचएआई को समय पर जमीन नहीं मिली पाई। सड़क मार्ग पर स्थित निर्माणों को हटाने में निवाड़ी प्रशासन का लचर रवैया रहा। मऊरानीपुर में भी सड़क का कुछ हिस्सा अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed