फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Khajuraho and Jhansi-Kanpur MEMU will run late from 17th

Jhansi News: 17 से देरी से चलेगी झांसी-खजुराहो और झांसी-कानपुर मेमू

Fri, 10 May 2024 03:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 10 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Khajuraho and Jhansi-Kanpur MEMU will run late from 17th
झांसी। झांसी से खजुराहो और झांसी से कानपुर की यात्रा कराने वाली मेमू ट्रेन 17 से लेकर 24 मई तक विकास कार्यों के चलते देरी से संचालित होगी। कानपुर-झांसी रेलमार्ग के परौना-एरच रोड स्टेशन के बीच ब्रिज पर चल रहे कार्यों के चलते यहां ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना है। इसके चलते कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 17, 18, 21, 22, 23 और 24 मई को 1.40 मिनट की देरी से संचालित होगी। वहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खजुराहो मेमू 17, 18, 21, 22, 23 और 24 मई को 2 घंटे की देरी से चलेगी। संवाद
विज्ञापन

--
महिला कर्मियों को बैंक की कार्य प्रणाली बताई
झांसी। बृहस्पतिवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ के अध्यक्ष राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखा शाखा एक की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें महिला विंग की मंडल सचिव जिंसी मैथ्यू के नेतृत्व, महिला विंग की अध्यक्ष प्रिंसी सिंह तोमर व सचिव दीक्षा सिंह गुर्जर ने लेखा व वाणिज्य विभाग की महिला कर्मियों को ईसीसी बैंक की कार्य प्रणाली और संघ के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर संघ के मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल, गौरव श्रीवास्तव, उमर खान, विवेक चड्ढा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

---
वन अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वनाधिकार में जीपीएस प्रणाली एवं अन्य आधुनिक तकनीक का कैसे उपयोग किया जाता है। इस विषय पर वनाधिकारियों ने चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र के सात जिलों से वनाधिकारियों ने भाग लिया। कुलपति डाॅ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से आपने जो भी सीखा है, उसका निरंतर अभ्यास करते रहें। कुलपति ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और विशिष्ट अतिथि मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड क्षेत्र केके सिंह स्मृति चिन्ह भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

रेलकर्मियों ने ली एनसीआरएमयू की सदस्यता
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल कार्यालय में रनिंग शाखा से कई सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर सहित अन्य रेलकर्मियों ने मंडल सचिव अमर सिंह यादव व मंडल अध्यक्ष डीके खरे की उपस्थिति में यूनियन की सदस्यता ली। मंडल सचिव अमर सिंह यादव व मंडल अध्यक्ष ने सभी साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारी मंडल अध्यक्ष भावेश प्रसाद, उपाध्यक्ष आरके नामदेव, अनिरुद्ध सिंह यादव, संयुक्त मंडल सचिव निर्मल सिंह संधू, रनिंग शाखा सचिव रोहित शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed