फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Kanpur double track and up to four hundred million won

झांसी-कानपुर डबल ट्रैक के लिए चार सौ करोड़ और मिले

Sat, 11 Feb 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Kanpur double track and up to four hundred million won
झांसी-कानपुर डबल ट्रैक के लिए चार सौ करोड़ और मिले - फोटो : demo
कानपुर रेल डबल ट्रैक के लिए इस रेल बजट में चार सौ करोड़ रुपये और जारी कर दिए गए। इसके पहले चार सौ करोड़ मिल चुके हैं। अब काम में और तेजी आएगी। यह काम जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेलवे यह काम निजी कंपनियों से करवा रहा है। झांसी से परीछा तक डबल ट्रैक मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेल बजट 2013-14 में झांसी- कानपुर रेल लाइन डबल ट्रैक के लिए 817 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था, लेकिन तय समय पर काम नहीं शुरू हुआ और फिर इसकी लागत बढ़कर 1251.19 करोड़ पहुंच गई। झांसी से भीमसेन के  बीच 206 किलोमीटर की डबल रेल लाइन बिछाने का काम चल है। गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने 2012 में इस लाइन के सर्वे के लिए एक करोड़ रुपये दिया था। इसके बाद 2013 के रेल बजट में 20 करोड़ रुपये, फरवरी 2014 में 20 करोड़, जुलाई 2014 में दस करोड़, 2015 में दो सौ करोड़ रुपये और 2016 में 400 करोड़ रुपये दिए गए। अब इस बार चार सौ करोड़ रुपये का प्राविधान और किया गया है। ऊसरगांव से भीमसेन के बीच के बीच दूसरी लाइन बिछाने का काम बेहद धीमा चल रहा है। इस कारण काम तय समय पर पूरा होने की उम्मीद कम है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तय समय पर काम पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


मार्च में चालू होगा पारीछा तक ट्रैक
झांसी-कानपुर डबल ट्रैक का 21 किलोमीटर हिस्सा (झांसी से पारीछा तक ट्रैक) को अगले महीने चालू हो जाएगा। तब इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी। झांसी होकर हर रोज पारीछा थर्मल पावर हाउस कोयले से भरी मालगाड़ियां जाती हैं। अभी सिंगल लाइन होने के कारण मालगाड़ियों को निकालते समय अन्य ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ता है। डबल ट्रैक चालू होने के बाद ऐसा नहीं होगा और अन्य ट्रेनों की मालगाड़ियां निकलने का इंतजार नहीं करना पडे़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed