फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   attack at health team go to jail

स्वास्थ्य टीम पर हमला करना पड़ेगा भारी, सीधे भेजे जाएंगे जेल

Sat, 04 Apr 2020 11:31 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Apr 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
attack at health team go to jail
स्वास्थ्य टीम पर हमला करना पड़ेगा भारी, सीधे भेजे जाएंगे जेल - फोटो : file
झांसी। पुलिस प्रशासन मिशन कंपाउंड में स्वास्थ्य कर्मियों पर हुए हमले के बाद सख्त हो गया है। निर्णय लिया गया है कि अब अगर कोई ऐसा मामला सामने आया तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कर उनको तुरंत जेल भेजा जाएगा। एनएसए व रासुका तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना वायरस के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर रही थी। इसके तहत कर्मचारी हर घर में जाकर जांच कर रहे थे कि कहीं कोई व्यक्ति बाहर से तो नहीं आया है। इसके अलावा परिवार में कोई खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित तो नहीं है। सिद्देश्वर नगर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो महिला कर्मचारी (लिंक वर्कर) मिशन कंपाउंड में सर्वे करने गई थीं। इसी क्षेत्र में मालदीव से लौटे दंपती को घर पर ही एकांतवास में रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जब टीम दंपती से पूछताछ करने पहुंची तो परिवार के दो सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस मामले के बाद से पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अगर दोबारा स्वास्थ्य टीम या किसी सरकारी कर्मचारी पर हमले का मामला सामने आया तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन पर एनएसए व रासुका भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed