{"_id":"627cf11dc4be085b4f42c578","slug":"jhansi-jda-bulldozer-roared-25-acres-of-land-vacated-near-kanpur-gwalior-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जेडीए का बुलडोजर गरजा, कानपुर-ग्वालियर बाईपास के पास खाली कराई 25 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जेडीए का बुलडोजर गरजा, कानपुर-ग्वालियर बाईपास के पास खाली कराई 25 एकड़ जमीन
Thu, 12 May 2022 05:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 12 May 2022 05:06 PM IST
सार
जेडीए ने यहां आवासीय कॉलोनी विकसित करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन, आसपास के लोगों ने इस पर अवैध कब्जा जमा रखा था। कई बार कोशिश के बावजूद जेडीए इसे खाली नहीं करा पा रहा था। गुरुवार को भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ जेडीए अफसरों ने भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन
जेडीए ने विभाग की जमीन पर से अवैध कब्जा हटवाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से करीब 25 एकड़ जमीन खाली कराई। ग्वालियर-कानपुर बाईपास पर स्थित इस जमीन की कीमत करीब 125 करोड़ रुपए आंकी गई है। जीडीए ने वर्ष 2004 में इस जमीन का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
जेडीए ने यहां आवासीय कॉलोनी विकसित करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन, आसपास के लोगों ने इस पर अवैध कब्जा जमा रखा था। कई बार कोशिश के बावजूद जेडीए इसे खाली नहीं करा पा रहा था। गुरुवार को जेडीए उपाध्यक्ष की अगुवाई में भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ जेडीए अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बुलडोजर देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहां रहने वाले लोगों ने दस्ते का विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने विरोध करने वालों को खदेड़ा। उसके बाद कार्रवाई करते हुए जेडीए दस्ते ने जमीन को समतल करके उस पर कब्जा किया। बाहर जेडीए ने अपना बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन