फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: It did not get scorched during Nautapa, now the metropolis will get scorched

Jhansi: नौतपा में तो नहीं तपा, अब तपेगा महानगर, दिन पर दिन बढ़ेगा पारा

Thu, 04 Jun 2026 12:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 04 Jun 2026 12:15 PM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि हल्के और मध्यम बादलाें की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ ही इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। 

विज्ञापन
Jhansi: It did not get scorched during Nautapa, now the metropolis will get scorched
झांसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान साफ रहने से बुधवार को लोगों को गर्मी का एहसास हुआ व तेज धूप के कारण तिलमिला उठे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नौतपा में जितना महानगर नहीं तपा लेकिन अब तापमान बढ़ने से तपना शुरू हो गया है। तीन दिन तक हल्के व मध्यम बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन


नौतपा में मौसम के उतार-चढ़ाव और आंधी बारिश ने लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होने दिया पर नौतपा खत्म होने के अगले दिन आसमान साफ रहा और तेज और चटक धूप के कारण लोग तिलमिला उठे। आलम यह रहा कि लोग घर से हाथ और मुंह ढककर जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए जूसों की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि चार और पांच जून को हल्के और मध्यम बादलाें की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ ही इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि, छह जून को आसमान में हल्के और माध्यम बादल छाए रहने के साथ 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं उन्होंने बताया कि नौ जून तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed