{"_id":"68f5ae7501c654071103749d","slug":"jhansi-irrigation-department-employee-commits-suicide-by-setting-himself-on-fire-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने खुद को आग लगाकर किया आत्मदाह, मां से कहासुनी के बाद उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने खुद को आग लगाकर किया आत्मदाह, मां से कहासुनी के बाद उठाया कदम
Mon, 20 Oct 2025 09:08 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 20 Oct 2025 09:08 AM IST
सार
नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि चंदन नशे का आदी था। उसकी नशे की लत से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। रविवार की देर शाम वह घर पहुंचा। घर में उसकी किसी बात को लेकर मां से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
मौके पर घर के बाहर स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की शाम नवाबाद थाना इलाके में स्थित हाईडिल कॉलोनी में मां से कहासुनी के बाद सिंचाई कर्मी ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंदन सिंह की पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि चंदन सिंह नशे का आदी था। इस वजह से घर में आए दिन विवाद होता था। उसकी नशे की लत से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। रविवार की देर शाम वह घर पहुंचा। घर में उसकी किसी बात को लेकर मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद मां घर से बाहर चली गई। इसी दरम्यान चंदन ने गुस्से में बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस और दमकल दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।