फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Inverter sold even after warranty expired, now amount along with interest will have to be paid

Jhansi: वारंटी खत्म होने के बाद भी बेचा इन्वर्टर, अब देनी होगी मय ब्याज के राशि

Sat, 07 Feb 2026 12:13 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 07 Feb 2026 12:13 PM IST
सार

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने विक्रेता को मय ब्याज के मूल राशि, वाद व्यय व मानसिक कष्ट की राशि देने का आदेश दिया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Inverter sold even after warranty expired, now amount along with interest will have to be paid
उपभोक्ता न्यायालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्रेता ने चिकित्सक को ऐसा इन्वर्टर बेच दिया जिसकी वारंटी पहले ही खत्म हो चुकी थी। मामला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में पहुंचा। आयोग ने विक्रेता को मय ब्याज के मूल राशि, वाद व्यय व मानसिक कष्ट की राशि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन



उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में 24 सितंबर 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से डॉ. अनुराग गुप्ता ने संतोष भंडार सदर बाजार के खिलाफ परिवाद दायर किया था। बताया था कि उन्होंने 21 अप्रैल 2025 को 1.75 लाख रुपये में इस दुकान से इन्वर्टर खरीदा था। इसे मेसर्स लिवगार्ड गुड़गांव (हरियाणा) ने बनाया था। इन्वर्टर जल्द ही खराब हो गया। उसे दुकानदार से वापस करने को कहा। जब रिकॉर्ड देखा गया तो पता चला कि उसकी वारंटी जनवरी 2025 तक ही थी। यानी दुकानदार ने वारंटी निकल जाने के बाद इन्वर्टर चिकित्सक को बेचा था। इससे पहले उसी इन्वर्टर को किसी अन्य ग्राहक को बेचा गया था। आयोग के अध्यक्ष अमर पाल सिंह, सदस्यगण ज्योति प्रभा जैन ने विक्रेता को नवंबर 2025 से भुगतान होने तक इन्वर्टर की मूल कीमत 1.56 लाख रुपये मय ब्याज के वापस करने का आदेश दिया। मानसिक कष्ट के रूप में 20 हजार रुपये व वाद व्यय की राशि देने का भी आदेश में जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed