फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Internal strife in BJP, Deputy Speaker election stuck for five months

Jhansi: भाजपा में भीतरी कलह, पांच माह से अटका उपसभापति चुनाव, दो माह पिछड़ गया नगर निगम का पुनरीक्षित बजट

Tue, 04 Nov 2025 08:43 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 04 Nov 2025 08:43 AM IST
सार

निगम सूत्रों का कहना है कि असली पेच फंसा भाजपा के भीतर छिड़े घमासान की वजह से फंसा है। तीन अलग-अलग खेमों में विभाजित होने से उपसभापति पद के लिए किसी एक पार्षद का नाम तय नहीं हो पा रहा। इस वजह से चुनाव अटका है।

विज्ञापन
Jhansi: Internal strife in BJP, Deputy Speaker election stuck for five months
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम उपसभापति पद का चुनाव पांच माह से भाजपा में छिड़े आंतरिक कलह की वजह से अटका हुआ है। भाजपा में किसी एक नाम पर सहमति न बन पाने से यह संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, चुनाव न होने से नगर निगम का पुनरीक्षित बजट दो माह पिछड़ गया है। प्रावधानों के मुताबिक, सितंबर में बजट पेश होना चाहिए लेकिन उपसभापति पद खाली होने से बैठक नहीं हो पा रही है। इस वजह से बजट भी पारित नहीं हो पा रहा है। पार्षद जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यकारिणी की मंजूरी से नगर निगम के सामान्य कामकाज होते हैं लेकिन हैरानी की बात यह कि उपसभापति पद पिछले पांच माह से खाली पड़ा है। इस वजह से कार्यकारिणी बैठक ही नहीं हो पा रही है। कार्यकारिणी की पिछली बैठक जून में हुई थी। 9 जून को कार्यकारिणी चुनाव हुआ। नियमों के मुताबिक, सदस्यों के चुनाव के साथ उपसभापति का चुनाव कराया जाना चाहिए लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जा सके।
विज्ञापन


असली पेच यहां फंसा
विपक्षी कार्यकारिणी सदस्य महेश गौतम, विकास खत्री के साथ-साथ भाजपा पार्षद भी चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। वहीं, निगम सूत्रों का कहना है कि असली पेच फंसा भाजपा के भीतर छिड़े घमासान की वजह से फंसा है। तीन अलग-अलग खेमों में विभाजित होने से उपसभापति पद के लिए किसी एक पार्षद का नाम तय नहीं हो पा रहा। इस वजह से चुनाव अटका है। कार्यकारिणी में सर्वाधिक दस सदस्य भाजपा के हैं। इस नाते भाजपा का उपसभापति बनना तय है। महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेता सदन का भी चुनाव कराना चाह रहे पार्षद
भाजपा पार्षद नेता सदन का भी चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि कार्यकाल के ढाई साल बीत जाने के बाद अभी तक नेता सदन का चुनाव नहीं कराया गया। इस वजह से सदन के भीतर पार्षद एक मत नहीं हो पाते हैं। निवर्तमान उपसभापति प्रियंका साहू, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनी समेत अन्य भाजपा पार्षदों का कहना है कि उपसभापति के साथ ही नेता सदन का भी चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed