फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: India could not bear the grief of mother's death, took a painful step

Jhansi: मां की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया भारत, उठाया दर्दनाक कदम

Sat, 30 Aug 2025 09:41 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 30 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

भारत का अपनी मां मीरा से बेहद लगाव था। पिछले साल मीरा अचानक बीमार हो गई। भारत ने उनका कई जगह इलाज कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
Jhansi: India could not bear the grief of mother's death, took a painful step
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां की मौत से सदमे में आकर बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मां का निधन बीमारी के चलते हुआ है। बेटे ने मां का कई जगह इलाज कराया लेकिन बचा नहीं सका। मां के जाने के बाद वह गुमसुम रहने लगा था।
विज्ञापन


मां मीरा से बेहद लगाव

शुक्रवार दोपहर रक्सा के ढीमरपुरा निवासी भारत अहिरवार (20) ने मां की मौत से दुखी होकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन ने पुलिस को बताया कि भारत का अपनी मां मीरा से बेहद लगाव था। वह अपनी मां के साथ ही रहता था। पिछले साल मीरा अचानक बीमार हो गई। भारत ने उनका कई जगह इलाज कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मां की मौत से भारत सदमे में आ गया। उसने परिवार के लोगों से बात करना कम कर दिया। गुमसुम रहने लगा। खेती में भी उसका ध्यान कम हो गया। शराब भी पीने लगा था।
विज्ञापन


मां के पास जाने की बात कही

उसके भाई मनीष के मुताबिक हमेशा वह मां के पास जाने की बात कहता था। शुक्रवार को भारत मंडी में मूली बेचकर लौटा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम चार बजे तक वह बाहर नहीं आया। दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं आया। खिड़की से देखने पर भारत फंदे से लटका था। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर आरीवा नोमान के मुताबिक भारत शराब भी पीता था। मां से अधिक लगाव था। मां की मौत के बाद से परिवार में विवाद होता था। इन सब वजहों से आत्महत्या करने की बात सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed