फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi in Top Ten in the state in case of active patients

सक्रिय मरीजों के मामले में प्रदेश में टॉप टेन में झांसी

Sat, 29 Jan 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jhansi in Top Ten in the state in case of active patients
झांसी। तीसरी लहर में भी झांसी में कोरोना का हमला तेजी से जारी है। सक्रिय मरीजों के मामले में झांसी प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल है। जबकि, कई बड़े महानगर तक झांसी से पीछे हैं। मंडल के ललितपुर का 43वां और जालोन का 29वां स्थान है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर से जारी हुई बृहस्पतिवार की कोरोना की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में सबसे ज्यादा तेरह हजार से अधिक सक्रिय मरीज होने पर ये पहले स्थान पर है। जबकि, साढ़े चार हजार से ज्यादा सक्रिय मरीजों के साथ गौतम बुद्ध नगर दूसरे, 3200 से अधिक रोगियों के साथ कानपुर नगर तीसरे, लगभग तीन हजार मरीजों के साथ गाजियाबाद चौथे, 2700 मरीजों के साथ मेरठ पांचवें पायदान पर हैं। इसके बाद झांसी का छठवां स्थान आता है। जबकि, वाराणसी सातवें, प्रयागराज आठवें, गोरखपुर नवें और आगरा दसवें पायदान पर है। वहीं, मुरादाबाद, मथुरा, आजमगढ़, कानपुर देहात, गाजीपुर जैसे बड़े जिले तक कोरोना के सक्रिय मरीजों के मामले में झांसी से पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed