फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Impact of Trump tariff... Export of transformer parts worth Rs 2 crore stopped

Jhansi: ट्रंप टैरिफ का असर... दो करोड़ के ट्रांसफार्मर पार्ट्स का निर्यात रुका, कई देशों में होते हैं सप्लाई

Fri, 29 Aug 2025 12:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 29 Aug 2025 12:48 PM IST
सार

अमेरिका के ग्राहकों ने उन्हें पूर्व में ऑर्डर दिया, जिसको लेकर उन्होंने माल का उत्पादन कराया, लेकिन अब टैरिफ लागू होने के बाद इसे लेने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Impact of Trump tariff... Export of transformer parts worth Rs 2 crore stopped
ट्रंप टैरिफ का असर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिका की ओर से लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ का असर झांसी के कारोबार पर भी पड़ा है। बिजौली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पार्ट्स की फैक्टरी है। यहां से इन पार्ट्स का निर्यात अमेरिका सहित अन्य देशों में किया जाता है। टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिका को किया जाना वाला यह करीब दो करोड़ रुपये का ऑर्डर रुक गया है। कारोबार को हुए इस नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए कारोबारियों ने दूसरे देशों में निर्यात की संभावनाएं तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


झांसी की एक्यूपेंट्स प्रा.लि. की फैक्टरी नगरा और औद्योगिक क्षेत्र प्रतापपुरा निवाड़ी में स्थापित है। यहां निर्मित किए जाने वाले ट्रांसफार्मर के पार्ट्स को भारत के अलावा 47 अन्य देशों को भी निर्यात किया जाता है। सालाना करोड़ों रुपये का कारोबार करने वाली इस कंपनी के उत्पाद की सप्लाई अमेरिका के कई प्रांतों में भी की जा रही थी।
विज्ञापन


हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से निर्यात किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। इसका असर पूरे देश के साथ ही बुंदेलखंड के कारोबारियों पर भी पड़ा है। फैक्टरी के स्वामी और बुंदेलखंड चैंबर से जुड़े संतोष सूरी ने बताया कि बुधवार को टैरिफ लागू होने के बाद दिनभर उनकी अमेरिकी ग्राहकों से बातचीत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह माल खरीदेंगे और कितनी क्षमता में ऑर्डर देंगे या फिर ऑर्डर में कटौती करेंगे के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अमेरिका के ग्राहकों ने उन्हें पूर्व में ऑर्डर दिया, जिसको लेकर उन्होंने माल का उत्पादन कराया, लेकिन अब टैरिफ लागू होने के बाद इसे लेने से इन्कार कर दिया। यह माल करीब 2 करोड़ के आसपास है। ऐसे में अब उनके समक्ष यह परेशानी खड़ी हो गई है कि वह इस माल को कहां सप्लाई करेंगे। फिलहाल यह ऑर्डर डंप हो गया है और उन्हें 2 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed