{"_id":"634eb46a803ed93fbe29f56c","slug":"jhansi-hindi-news-truck-driver-commits-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
Tue, 18 Oct 2022 07:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Oct 2022 07:43 PM IST
सार
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक के तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में पत्नी से हुए विवाद के बाद ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बिजौली के बजरंग मुहल्ला निवासी किशनलाल श्रीवास का पुत्र बासु श्रीवास (48) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की दोपहर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया। काफी देर तक ऊपर से किसी तरह की आहट न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वहां बासु का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक के तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि अब तक की जांच सामने आया है कि पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद बासु श्रीवास ने आत्महत्या की है। हालांकि, मामले की पड़ताल जारी है।