फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi- highway are lake in security and facility

सुरक्षा और सुविधा में पिछड़े झांसी के हाईवे

Thu, 08 Apr 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
jhansi- highway are lake in security and facility
झांसी कानपुर मार्ग पर सड़क की यह है दशा। अमर उजाला
झांसी। सुरक्षा, सुविधा और क्षमता के मामले में पिछड़े हैं झांसी जनपद से गुजरने वाले हाईवे। इसका खुलासा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। यह रिपोर्ट हाईवे पर उपलब्ध सुविधाएं, सुरक्षा के इंतजाम व भार वहन करने की क्षमता की परख के बाद जारी की गई है। देश के 219 हाईवे के ऑडिट में झांसी से गुजरने वाले तीन हाईवे 128, 142 व 190 वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एनएचएआई द्वारा पिछले साल अप्रैल - मई तथा अक्तूबर - नवंबर में देश के 219 हाईवे का सर्वे किया था, जिसके जरिये हाईवे पर उपलब्ध सुविधाएं, सुरक्षा के इंतजाम तथा भार वहन करने की क्षमता की जांच की गई थी। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश के 22 हाईवे शामिल किए गए थे। इनमें झांसी से जुड़े तीन हाईवे शामिल थे। हाल ही में इस सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसके मुताबिक झांसी - ललितपुर हाईवे को प्रदेश में 128वां, झांसी - उरई हाईवे को 142वां तथा शिवपुरी - झांसी हाईवे को देश में 190वां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन

100 में से दिए गए अंक
झांसी। एनएचएआई द्वारा सर्वे की तीन अलग-अलग श्रेणियां रखी गईं, जिनका मूलांक 100 रखा गया। भार वहन करने की क्षमता के 45, सुरक्षा के 35 और जन सुविधा के 20 अंक निर्धारित किए गए थे। इनमें से मिले अंकों के आधार पर हाईवे के स्थान तय किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी के राष्ट्रीय राजमार्गों की ये रही स्थिति
............................................................
हाईवे का नाम क्षमता सुरक्षा सुविधा योग
झांसी-ललितपुर 26 26.35 13 65.35
झांसी-उरई 29.10 24.22 11 64.32
शिवपुरी-झांसी 24.94 18.11 10.11 53.16
ऑडिट के जरिये प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता परखी है। इस आधार पर ही अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें जो कमियां सामने आईं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्गों उपलब्ध सुविधाएं व सुरक्षा के इंतजामों को और दुरुस्त किया जाएगा।
- राजीव पाठक, परियोजना प्रबंधक - एनएचएआई
प्रदेश के अन्य हाईवे की ये रही रिपोर्ट
.....................................................
हाईवे का नाम क्षमता सुरक्षा सुविधा योग
ललितपुर-सागर-लखनादोन 37.77 28.77 15.71 82.24
मुरादाबाद - बरेली 42.52 22.69 15.89 81.10
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे 41.83 21.00 15.80 78.60
लखनऊ-सुल्तानपुर 32.50 27.00 15.93 75.43
आगरा-भरतपुर 39.87 23.20 10.54 73.61
आजमगढ़-बनारस 35.36 23.31 10.26 68.93
मेरठ-मुजफ्फरनगर 30.96 19.02 15.06 65.04
गोरखपुर-यूपी बिहार बॉर्डर 21.28 25.06 18.01 64.36
आगरा बाईपास 35.69 21.35 5.79 62.83
अयोध्या-गोरखपुर 25.73 23.60 13.01 62.34
इटावा-चकेरी 33.42 18.96 9.37 61.75
कानपुर-लखनऊ-अयोध्या 28.73 17.24 13.71 59.68
कानपुर-उरई-भोगनीपुर 24.34 21.66 9.50 55.50
प्रयागराज-एमपी बॉर्डर 26.50 17.85 9.23 41.342
प्रयागराज बाईपास 21.75 21.37 10.36 53.48
लखनऊ-सीतापुर 21.57 16.75 14.72 53.03
लखनऊ-रायबरेली 18.13 19.00 14.79 51.92
गाजियाबाद-अलीगढ़ 17.75 26.58 6.89 51.21
आगरा-ग्वालियर 12.46 22.20 7.30 41.96
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed