फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: High speed scooter hits pole, one dead

झांसी: तेज रफ्तार स्कूटी खंभे से टकराई, एक की मौत, फर्नीचर का काम कर लौट रहे थे दोनों दोस्त

Fri, 31 Oct 2025 11:09 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 31 Oct 2025 11:09 AM IST
सार

पुनावली में फर्नीचर का काम कर वापस लौट रहे स्कूटी सवार दो दोस्त सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Jhansi: High speed scooter hits pole, one dead
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पुनावली में फर्नीचर का काम कर वापस लौट रहे स्कूटी सवार दो दोस्त सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दुर्घटना बुधवार रात रक्सा हाइवे पर हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में रहने वाले मुकेश अहिरवार ने बताया कि बेटा अच्छे अहिरवार (18) फर्नीचर का काम करता था। रक्सा के पुनावली में दोस्त हर्ष के साथ काम पर गया था। बुधवार रात को दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में रक्सा हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी असंतुलित होकर पास में लगे खंभे से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


अच्छे के सिर में चोट लगी थी। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने अच्छे को मृत घोषित कर दिया। अच्छे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed