फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Hiding in the toilet of Rajdhani Express, he travelled 405 km

Jhansi: राजधानी एक्सप्रेस के शौचालय में छिपकर की 405 किमी यात्रा, 6975 रुपये का जुर्माना भरने पर छोड़ा

Mon, 09 Mar 2026 11:37 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 09 Mar 2026 11:37 AM IST
सार

यात्रियों ने टीटीई को बताया कि शौचालय काफी देर से अंदर से बंद है। इसके बाद टीटीई कोच अटेंडेंट से निगरानी करने के लिए कहा। ग्वालियर तक दरवाजा नहीं खुला तो टीटीई ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के झांसी आने पर मुश्किल से यात्री को निकाला गया।

विज्ञापन
Jhansi: Hiding in the toilet of Rajdhani Express, he travelled 405 km
ट्रेन

विस्तार

बेंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस में बेटिकट सवार हुआ यात्री टिकट चेकिंग स्टाफ से बचने के लिए 405 किलोमीटर तक शौचालय में छिपा रहा। टीटीई की शिकायत पर सीएण्डडब्ल्यू स्टॉफ ने शौचालय का गेट खोलकर यात्री को बाहर निकाला। टीटीई स्टाफ के समझाने के बाद यात्री ने 6975 रुपये का जुर्माना भरा। वह सिकंदराबाद जा रहा था और खुद को फौजी बता रहा था।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन से चलकर बेंगलुरू जा रही राजधानी एक्सप्रेस (22692) के कोच नंबर बी-1 में एक यात्री हजरत निजामुद्दीन से सवार हुआ। गाड़ी के चलते ही टीटीई सुरेश कुमार पांडेय ने टिकट मांगा। यात्री ने कहा कि सीट पर बैठ जाने दो, इसके बाद टिकट दिखाता हूं। टीटीई दूसरे यात्रियों को चेक करने लगा। कुछ देर बाद उसे यात्री कोच में नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की। बाद में शौचालय गए यात्रियों ने टीटीई को बताया कि शौचालय काफी देर से अंदर से बंद है। टीटीई शौचालय का गेट चेक करने गया तो वह अंदर से बंद मिला। टीटीई को संदेह हुआ तो उसने कोच अटेंडेंट से निगरानी करने के लिए कहा। ग्वालियर तक दरवाजा नहीं खुला तो टीटीई ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। रात करीब 12:30 बजे झांसी आई ट्रेन में डिप्टी सीटीआई सीएण्डडब्ल्यू स्टाफ के साथ पहुंचे। यात्री से शौचालय से बाहर निकलने को कहा, फिर भी दरवाजा नहीं खोला। बाद में किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद यात्री को टीटीई स्टाफ ने जेल भेजने की चेतावनी दी। हालांकि, 6975 रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed