फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi heats throughout the day, February's heat breaks six-year record

दिन भर तपी झांसी, फरवरी की गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड

Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jhansi heats throughout the day, February's heat breaks six-year record
झांसी। फरवरी की गर्मी ने पिछले छह सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 2015 के बाद इस साल की 23 फरवरी इतनी गर्म रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आगे के दिनों में और पारा चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से दिन के मौसम में गर्माहट आना शुरू हो गई थी। मगर सूरज ढलते ही ठंडक होने लगती थी। लेकिन दो-तीन दिनों से अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा। ऐसे में रात की भी सर्दी कम होने लगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान साफ रहने से अच्छी धूप खिली रही। ऐसे में लोगों ने स्वेटर और जैकेट से तौबा कर ली।
विज्ञापन

न्यूनतम पारा भी 15 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि पिछले दस सालों में फरवरी में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। 2015 में जरूर अधिकतम पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, 2021 में 31.5 डिग्री था। इस बार गर्मी ने पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में चलने लगे पंखे, पैक हो गए कंबल
गर्मी बढ़ने की वजह से अब लोग रात में सोते समय पंखा चलाने लगे हैं। जबकि, रजाई और कंबल को पैक करके रख दिया है। बुधवार को गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। लोग सिर और मुंह ढककर बाहर निकलने को मजबूर हो गए। तपिश के कारण पसीना भी खूब निकला।
पिछले सालों में ये रहा पारा
वर्ष अधिकतम तापमान
2015 32.1
2016 30.2
2017 30.1
2018 31.8
2019 27.4
2020 27.2
2021 31.5
(नोट: ये आंकड़े डिग्री सेल्सियस में 23 फरवरी के हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed