फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Heat Wave second hottest city in up with temperature was 45.9 degrees

Jhansi Heat Wave: प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसी, 45.9 डिग्री रहा तापमान

Wed, 05 Jun 2024 09:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 09:19 PM IST
सार

झांसी में गर्मी का प्रकोप जारी है। नौतपा के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झुलसाती लू से थोड़ी राहत तो मिली है। लेकिन यहां 45.9 डिग्री तापमान रहा है।

विज्ञापन
Jhansi Heat Wave second hottest city in up with temperature was 45.9 degrees
मुंह पर कपड़ा बांधर जाती युवतियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 प्रदेश में बृहस्पतिवार को झांसी दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि 46 डिग्री के साथ आगरा पहला और 45.6 डिग्री के साथ कानपुर तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।
विज्ञापन


वहीं झांसी में 20 मई की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने एक दो दिन में गर्मी से राहत मिलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। नौतपा के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झुलसाती लू से थोड़ी राहत तो मिली है मगर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर, आगरा, इटावा और बुंदेलखंड के कई इलाकों में कल और परसों भी गर्म हवा और लू चलने के आसार जताए हैं। बुधवार को प्रदेश में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 46 तो झांसी में अधिकतम 45.9 डिग्री रहा।


इन इलाकों में है लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed