फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Heat wave hits again, mercury crosses 44 degrees, temperature could reach 47 degrees next week

Jhansi: फिर पड़ने लगी गर्मी की मार, पारा 44 डिग्री के पार, अगले हफ्ते 47 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

Fri, 15 May 2026 11:49 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 15 May 2026 11:49 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार से लू चलने के आसार जताए हैं। यही नहीं, अगले हफ्ते अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Jhansi: Heat wave hits again, mercury crosses 44 degrees, temperature could reach 47 degrees next week
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब फिर से गर्मी की मार पड़नी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप के साथ ही दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से लू चलने के आसार जताए हैं। यही नहीं, अगले हफ्ते अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया और धूप की चुभन भी बढ़ती रही। दोपहर में धूप इतनी तेजी थी कि त्वचा में झुलसन महसूस होने लगी। ऐसे में दोपहर एक से तीन बजे तक मुख्य मार्गों से लेकर चौराहों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। इसी के साथ ही लू भी चल सकती है। ऐसे में अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अगले हफ्ते दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार जाने की आशंका है। इसलिए गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed