फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Havoc caused by storm and rain; several trees and electricity poles toppled

Jhansi: मऊरानीपुर में आंधी-बारिश का कहर, कई पेड़ व बिजली के पोल गिरे, सुधार कार्य में जुटे विद्युत कर्मी

Sat, 27 Jun 2026 09:54 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 27 Jun 2026 09:54 PM IST
सार

आंधी इतनी तेज थी कि नगर में लगभग एक दर्जन से अधिक पेड़ उखड़कर जमीन पर आ गिरे। आंधी-तूफान के कारण अंबेडकर तिराहा और बसेरा सिटी के पास भारी नुकसान देखने को मिला।

विज्ञापन
Jhansi: Havoc caused by storm and rain; several trees and electricity poles toppled
शनिवार शाम आई आंधी से सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊरानीपुर। क्षेत्र में शनिवार की शाम आए मौसम के अचानक बदलाव ने भारी तबाही मचाई। आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि नगर में लगभग एक दर्जन से अधिक पेड़ उखड़कर जमीन पर आ गिरे। आंधी-तूफान के कारण अंबेडकर तिराहा और बसेरा सिटी के पास भारी नुकसान देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के दबाव से कई विद्युत पोल धराशायी हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा, कई घरों व दुकानों के ऊपर लगे टिनशेड व होर्डिंग्स हवा में उड़कर नीचे आ गिरे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुख्य मार्गों में पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे बड़ा असर नगर की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। शनिवार शाम 5 बजे गुल हुई बिजली देर रात तक वापस नहीं आ सकी, जिससे पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा। उमस और अंधेरे से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग के जेई बृजकिशोर ने बताया कि आंधी के कारण कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ और टहनियां गिर गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से बिजली की सप्लाई बंद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बारिश थमते ही विभागीय कर्मचारियों की टीमों को फील्ड में उतार दिया गया है। मरम्मत का कार्य जारी है और लाइनों से पेड़ हटते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आंधी का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed