{"_id":"6a49d552c568b3dd99035db1","slug":"jhansi-guards-held-hostage-and-2-lakh-looted-right-in-front-of-the-crime-branch-office-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: क्राइम ब्रांच के सामने गार्डों को बंधक बनाकर दो लाख लूटे, बुर्का और हेलमेट पहनकर पहुंचे थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: क्राइम ब्रांच के सामने गार्डों को बंधक बनाकर दो लाख लूटे, बुर्का और हेलमेट पहनकर पहुंचे थे बदमाश
Sun, 05 Jul 2026 10:17 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:17 AM IST
सार
नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर पीटा इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद बुर्का पहने बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झोकन बाग स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय के सामने बने रामराजा दवा बाजार में शनिवार तड़के दो नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दोनों सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गैस कटर से महेश मेडिकल एजेंसी का शटर काटकर गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
मनु विहार कॉलोनी निवासी विजय बरसैया की रामराजा दवा बाजार में महेश मेडिकल एजेंसी के नाम से दवाओं की थोक दुकान है। बाजार में उनकी दुकान के अलावा करीब 20 अन्य थोक दवा कारोबारियों की दुकानें हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। बाजार की सुरक्षा के लिए माखन लाल (60) और हरगोविंद यादव गार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे।

सीसीटीवी कैमरे चेक करते दुकानदार व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 10 बजे बाइक से आए दो बदमाश बेसमेंट में पहुंचे और बाइक खड़ी कर लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर चले गए। वहां बने शौचालय में छिपकर उन्होंने रात गुजारी। तड़के करीब तीन बजे दोनों सीढ़ियों से नीचे आए और अचानक दोनों सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। सरिया, लात-घूंसों से मारपीट करने के बाद दोनों के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद बदमाशों ने महेश मेडिकल एजेंसी का शटर गैस कटर से काटा और गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी समेट ली। वारदात के बाद गार्डों को बंधनमुक्त होने का मौका मिला तो उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
गेट खुलवाने के लिए गार्ड को साथ ले गए
सुरक्षा गार्ड हरगोविंद यादव ने बताया कि बदमाशों ने हमला करने के बाद उनके हाथ-पांव बांध दिए और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद बाहर निकलने के लिए दोनों ने चाबी से मुख्य गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे गार्ड माखन लाल को साथ ले गए और उससे गेट खुलवाया। बाहर निकलते ही दोनों बाइक से सदर बाजार की ओर फरार हो गए।
कैमरों के तार काटे, कुछ पर लपेट दिया कागज
दुकान संचालक विजय बरसैया ने बताया कि दुकान के भीतर 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बदमाशों ने अंदर घुसते ही कुछ कैमरों का रुख ऊपर कर दिया, कुछ के तार काट दिए और जिन कैमरों को निष्क्रिय नहीं कर सके, उन पर कागज लपेट दिया। दोनों बिना नंबर की बाइक से आए थे। एक ने बुर्का पहन रखा था, जबकि दूसरा हेलमेट लगाए था, ताकि पहचान न हो सके।
सिर्फ एक दुकान को बनाया निशाना, रेकी की आशंका
रामराजा दवा बाजार में 20 से अधिक थोक दवा दुकानें हैं, लेकिन बदमाश सीधे महेश मेडिकल एजेंसी पहुंचे। उन्होंने किसी दूसरी दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश भी नहीं की। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले दुकान की रेकी की गई थी और बदमाशों को नकदी रखे होने की जानकारी थी। व्यापारी ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों की जानकारी भी दी है।
घटनाक्रम लूट जैसा, मुकदमा चोरी में दर्ज
अधिवक्ता (फौजदारी) निर्देश द्विवेदी के अनुसार, चोरी और लूट में मूल अंतर बल प्रयोग और भय पैदा करने का है। यदि संपत्ति हासिल करने के लिए किसी व्यक्ति से मारपीट, बंधक बनाना या जान से मारने की धमकी दी जाती है, तो वह लूट की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद इस मामले में पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सर्विलांस और सीसीटीवी के सहारे तलाश
वारदात के बाद पुलिस ने इलाइट चौराहा, गोविंद चौराहा और सदर बाजार की ओर जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शुरुआती जांच में बदमाशों के सदर की ओर भागने के संकेत मिले हैं। पुलिस आसपास के मोबाइल टावरों का डाटा भी खंगाल रही है और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इनका यह है कहना
रामराजा दवा बाजार की एक दुकान में चोरी की घटना की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - बीबीजीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
सीसीटीवी कैमरे का वीडियो...