फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Grand spiritual gathering held at Sant Nirankari Bhawan on Mukti Parv.

Jhansi: संत निरंकारी भवन में मुक्ति पर्व पर हुआ विशाल सत्संग, प्रेम व भाईचारे के साथ जीने का दिया संदेश

Mon, 17 Aug 2026 01:46 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 17 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने महान संत विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
Jhansi: Grand spiritual gathering held at Sant Nirankari Bhawan on Mukti Parv.
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिशन कंपाउंड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को मुक्ति पर्व के अवसर पर बहन नीलम श्रीवास्तव के सानिध्य में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
विज्ञापन


 
Trending Videos

Jhansi: Grand spiritual gathering held at Sant Nirankari Bhawan on Mukti Parv.
बहन नीलम। - फोटो : संवाद
बहन नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि मुक्ति पर्व का मूल भाव मानव को आध्यात्मिक स्वतंत्रता की ओर ले जाना है। जिस प्रकार भौतिक स्वतंत्रता राष्ट्र की प्रगति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है, उसी प्रकार ब्रह्मज्ञान की दिव्य ज्योति मानव को उसकी वास्तविक पहचान का बोध कराते हुए प्रेम, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व उन महान संत विभूतियों के त्याग, तपस्या और समर्पण को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने मानवता को मुक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने महान संत विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed