{"_id":"623c48d77b8bd8074639f99c","slug":"jhansi-government-school-principal-dies-in-suspicious-condition-was-missing-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की संदिग्ध हालत में मौत, दो दिन से थे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की संदिग्ध हालत में मौत, दो दिन से थे लापता
Thu, 24 Mar 2022 04:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:03 PM IST
सार
प्रेम नगर के बिहारीपुरा निवासी अकील बेग (60) पुत्र अब्दुल गनी बेग डगंरिया के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य थे। मंगलवार रात को घर पर मोबाइल रखकर वे बाइक से निकले थे। गुरुवार सुबह उनका शव घर से तीन किमी दूर एक गड्ढे में मिला।
विज्ञापन
अकील बेग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डगरियां स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह दो दिन से लापता थे। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक गड्ढे में उनका शव मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर के बिहारीपुरा निवासी अकील बेग (60) पुत्र अब्दुल गनी बेग डगंरिया के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य थे। मंगलवार रात को घर पर मोबाइल रखकर वे बाइक से निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। परिजनों ने उनकी आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा तो प्रेम नगर थाना में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह उनका शव घर से तीन किलोमीटर दूर बल्लमपुर रोड पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन